फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Uncontrolled bus rams into shop, four injured including three women, driver and conductor absconding

UP: अनियंत्रित बस दुकान में घुसी, तीन महिलाओं समेत चार घायल,चालक-परिचालक फरार

Tue, 17 Sep 2024 04:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 17 Sep 2024 04:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसी। बस में आगे की सीट पर बैठीं  तीन महिलाएं घायल हुई हैं।

विज्ञापन
UP: Uncontrolled bus rams into shop, four injured including three women, driver and conductor absconding
हादसे में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की से देवबंद आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर मानकी मंदिर के बाहर स्थित चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान स्वामी गंभीर घायल हो गया। साथ ही बस की आगे की सीट पर बैठी तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित मानकी मंदिर के समीप हुआ। सवारियों से भरी प्राइवेट बस रुड़ककी से देवबंद आ रही थी। जैसे ही बस मानकी मंदिर के समीप पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आकर चाय की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

वहीं दुकान मालिक राहुल गोस्वामी (28) पुत्र सुरेश गोस्वामी निवासी मानकी गंभीर घायल हो गया। बस में सवार संगीता (35) पत्नी राजकुमार निवासी चौंदाहेड़ी, बाला (60) पत्नी सहेंद्र निवासी दुगचाड़ी और बशकरी (80) पत्नी यूनुस निवासी गुराना (शामली) भी घायल हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राहुल गोस्वामी को हायर सेंटर तथा अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है।

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक व परिचालक फरार हो गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed