फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Up to 25 can register for admission in graduation

स्नातक में दाखिले के लिए 25 तक कर सकते हैं पंजीकरण

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Up to 25 can register for admission in graduation
सहारनपुर। स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेबसाइट फिर से खोली गई है। जहां नए अभ्यर्थी दाखिले के लिए पंजीकरण करा सकते हैं, साथ ही पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को दोबारा ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। खास बात यह है कि ऑफर लेटर ब्लैंक निकलेगा। ऐसे में जिस भी महाविद्यालय में सीट खाली होगी उन्हें वहां दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन

महाराज सिंह कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में करीब 60 सीट रिक्त हैं। इसी प्रकार बीएससी बायो, बीएससी गणित और बीएससी स्टेटिक्स में भी करीब 15 फीसदी सीट खाली हैं। ऐसे में यहां के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपना ऑफर लेटर दोबारा वेबसाइट से डाउनलोड कर कॉलेज में जमा कराना होगा। उसके बाद मेरिट में आने के बाद उनको दाखिला मिल सकेगा। उधर, बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में जैन कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाएगा। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने वेबसाइट खोली है, जिस पर नए अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जो अभ्यर्थी पहले पंजीकरण करा चुके हैं उन्हें दोबारा ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार ऑफर लेटर ब्लैंक निकलेगा। यानी उस पर कॉलेज आवंटित नहीं होगा। जिस भी कॉलेज में सीट रिक्त होगा अभ्यर्थी वहां जाकर दाखिला ले सकेगा यदि वह मेरिट में आ रहा होगा तो।
विज्ञापन

------
एमएससी की मेरिट लिस्ट जारी
एमएससी प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट महाविद्यालयों की वेबसाइट के साथ ही महाविद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। मेरिट में शामिल अभ्यर्थी संबंधित महाविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed