फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Rajnath Singh and Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Saharanpur Today

Rajnath Singh in Saharanpur: रक्षामंत्री ने मंच से ठाकुरों को साधा, सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

Wed, 10 Apr 2024 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Apr 2024 01:25 PM IST
सार

राजपूत समाज सहित सर्व समाज को साधने आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के कस्बा बेहट पहुंचे हैं। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत की ताकत को पहचान रहा है।

विज्ञापन
UP:  Rajnath Singh and Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Saharanpur Today
मंच से बोलते हुए राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपूत समाज सहित सर्व समाज को साधने आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के कस्बा बेहट पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। वहीं, शाम के समय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महानगर में आएंगे, जो रात्रि प्रवास भी करेंगे।

विज्ञापन

  
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के बेहट रोड स्थित पानसर के किसान विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने हाथ उठा कर उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया। इस दौरान पंडाल ठाकुर राजनाथ सिंह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

 
भाजपा जो कहती है वह करती है: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन हमें संसद में बहुमत मिल जाएगा। हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त देंगे। हमने अनुच्छेद 370 को चुटकी बजा कर समाप्त कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का अकेला देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने रुस युक्रेन युद्व के दौरान युक्रेन में फंसे हमारे 22,500 बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। पीएम मोदी ने रुस, युक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढे चार घंटे के लिए युद्व रुकवाया। यह भारत की ताकत है।

2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पहली बार हमारे देश के वैज्ञानिकों ने करिश्माई काम किया है। अभी तक रुस और अमेरिका के बारे में आप सुनते थे। भारत के बारे में लोग कहते थे गरीबों का देश है कंगालों को देश है। आज से कुछ वर्ष पहले तक यह धारणा भारत के बारे में थी लेकिन अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब हो गए हैं। आज यह भारत की हैसियत है।


रक्षामंत्री बोले, नाराज राजपूतों को मना लेंगे
सपा और कांग्रेस अफवाह फैला रही कि राजपूत नाराज हैं, हम सबको मना लेंगे। 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। हमने वादा किया था जिस दिन बहुमत मिल जाएगा। हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया है। 
 

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस और सपा से सभी नाराज
2014, 2019 और 2022 में भी अफवाह फैलाई थी। कभी पिछड़ों को तो कभी ब्राह्मण को नाराज बताया। उन्होंने कहा कि जहां तक सपा और कांग्रेस का सवाल है। मुझे याद है कि जब 2017 का विधान सभा का चुनाव चल रहा था तो इन लाेगों ने नेरेटिव चलाया कि भाजपा से उप्र के पिछडे़ नाराज हैं। 2019 में चलाया कि ब्राह्म्ण नाराज हैं। 2022 में नेरेटिव चलाया कि जाट नाराज हैं। अब यह नेरेटिव चला दिया कि राजपूत नाराज हैं। लेकिन कांग्रेस या सपा यह मानने को तैयार नहीं है कि इनसे पूरी यूपी नाराज है। और यदि किसी की नाराजगी होगी तो उसका समाधान सपा कांग्रेस नहीं निकाल सकती। उसका समाधान भी अगर कोई निकाल सकता है तो वह भाजपा ही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद लोग पूछेंगे कि सपा कौन क्योंकि सपा समाप्त पार्टी है। लोग पूछेंगे कि कांग्रेस कौन? यह हालत इन लोगों की है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ रहा देश का कद:राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि उप्र में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो मुझे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। वे उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट की धरती से इस चुनावी  अभियान का आगाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सच्चाई को जानती है कि पीएम मोदी और योगी अपनी जिम्मेदारी का ठीक तरह से निवर्हन कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सोरी दुनिया में देश का कद बढ़ा है।



इसके बाद 12 बजकर 45 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर बुलंदशहर के लिए रवाना होगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाम को छह बजे विशेष विमान से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह कार से शहर में आएंगे और रात्रि प्रवास करेंगे।  

UP:  Rajnath Singh and Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in Saharanpur Today
रैली में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर कलसिया मार्ग पर बंद रहेंगे वाहन
जनपद के बेहट रोड स्थित किसान विद्या मंदिर इंटर कालेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा के मददेनजर पुलिस द्वारा वाहनों का डायवर्जन किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि बेहट से सहारनपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर बाईपास होते हुए बरौली से सहारनपुर आएंगे।
 

सहारनपुर से बेहट की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन माहीपुरा तिराहा जनता रोड से बरौली तिराहा होते हुए कलसिया से बेहट की तरफ संचालित होंगे। बताया कि उक्त डायवर्जन दस अप्रैल की सुबह छह बजे से अग्रिम आदेशों तक लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed