फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP PCS officer sets example, returned dowry in wedding, took only one rupee and a coconut for shagun

PCS अधिकारी ने पेश की मिसाल: शादी में मिली दहेज की मोटी रकम लाैटाई, लिया केवल शगुन का एक रुपया और नारियल

Mon, 30 Dec 2024 01:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 30 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

सहारनपुर निवासी पीसीएस अधिकारी ने शादी में दहेज के ताैर पर मिली मोटी रकम ठुकराकर शगुन में केवल एक रुपया और नारियल लिया। उनके इस कदम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन
UP PCS officer sets example, returned dowry in wedding, took only one rupee and a coconut for shagun
पीसीएस अधिकारी भानू प्रताप सिंह शादी में दुल्हन के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के शंभुगढ़ गांव निवासी एक पीसीएस अधिकारी ने बिना दहेज की शादी कर मिसाल पेश की है। उन्होंने शादी में लाखों रुपये व सामान को ठुकराकर शगुन के ताैर पर मात्र एक रुपया और नारियल लिया। वहीं पीसीएस अधिकारी के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शंभूगढ गांव निवासी पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मचारी दलबीर  सिंह ने बताया कि उनका बेटा भानू प्रताप सिंह वर्तमान में मुरादाबाद में एस जीएसटी अधिकारी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Weather Update: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से ठिठुरे लोग, छह जनवरी से और बढ़ेगी सर्दी; कई जिलों में स्कूल बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

27 दिसंबर को भानू प्रताप सिंह की शादी उत्तराखंड के बहादराबाद निवासी पवन कुमार की पुत्री शिवांशी के साथ हुई है। दलबीर सिंह ने बताया कि वधू पक्ष की ओर से शादी की रस्म के दौरान उनको अच्छी रकम दी गई। लेकिन उनके आईपीएस बेटे ने रकम को लेने से स्पष्ट इंकार कर दिया। 

इतना ही नहीं वधू पक्ष की तरफ से शादी में देने के लिए जो घरेलू सामान मंगवाया गया था। उसको भी भानू प्रताप सिंह ने लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया। 

भानू प्रताप सिंह ने केवल शगून का एक रुपया व नारियल लेकर शादी की रस्म को पूरा किया। भानू प्रताप सिंह की इस सादगी की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दहेज समाज के लिए कोढ़ है। इसे खत्म करने के लिए सबको  पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed