फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Three people died including a woman and three injured in two road accident in Saharanpur

दर्दनाक: दो हादसों में तीन लोगों की मौत, नवजात सहित तीन गंभीर रूप से घायल, परिवारों में मचा कोहराम

Tue, 31 Aug 2021 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Aug 2021 07:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए, दोनों हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं नवजात सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: Three people died including a woman and three injured in two road accident in Saharanpur
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के अंबेहटा में साढ़ौली कदीम के पास पेड़ से टकराकर कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, नानौता क्षेत्र में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है।

विज्ञापन


हादसे में दो युवकों की मौत
खेड़ा अफगान गांव निवासी हैदर खान, अमजद खान और सलीम सोमवार रात क्रेटा कार से नकुड़ से अपने गांव लौट रहे थे। करीब दस बजे जैसे ही ये लोग नकुड़-फंदपुरी मार्ग पर स्थित सढ़ौली गांव के पास पहुंचे, तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने हैदर (27 वर्ष) और अमजद (28 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सलीम को हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतक दोनों युवक अविवाहित थे। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


इसके बाद वे शवों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने साथ गांव ले गए। गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। नकुड़ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से हादसे की सूचना कोतवाली में नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पिता और बेटा गंभीर 
नानौता क्षेत्र में भी एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुत्री और नवजात के साथ नानौता जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे 27 वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका के पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी चालक को ट्रक सहित कब्जे में ले लिया।

देवबंद रोड पर हुआ हादसा
थाना बड़गांव निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री शिव कुमार राणा मंगलवार को शाम करीब चार बजे अपनी पुत्री डोली और उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र को बाइक पर लेकर नानौता किसी काम से आ रहे थे। बाइक सवार ट्रैक्टर मिस्त्री जैसे ही नानौता क्षेत्र में देवबंद रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों नीचे गिर गए और महिला को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक महिला के पिता शिवकुमार राणा व पुत्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर ले गए। 

उधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। आरोपी चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed