फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: The lovers were caught in the forest of a village in Saharanpur and later got married

अजब कहानी! युवती ने अपने जन्मदिन पर प्रेमी को बुलाया, परिजनों ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर चंद घंटों में हुई शादी

Tue, 20 Jul 2021 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jul 2021 12:27 AM IST
सार

युवती ने अपने जन्मदिन पर प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया। वहीं युवती के परिजनों ने दोनों को जंगल में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद चंद घंटों में दोनों की शादी हो गई।

विज्ञापन
UP News: The lovers were caught in the forest of a village in Saharanpur and later got married
शादी

विस्तार

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक और युवती के परिजनों ने वार्ता कर दोनों की शादी करा दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुरा निवासी एक युवक का थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को युवती का जन्मदिन था, उसने गांव में अपने प्रेमी को बुलाया। एक-दूसरे से मिलने के लिए वह जंगल में चले गए, जहां पर युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को गांव ले आए और युवक के परिजनों को सूचना दी गई। पता लगने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। परिजनों ने दोनों की शादी करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाद में पंडित और फोटोग्राफर को बुलाकर शादी करा दी गई। युवती के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। गांव के लोगों ने रुपयों का इंतजाम कर जरूरत का सामान पूरा कर लड़की को गांव से विदा किया। इस मामले का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि युवक-युवती के परिजनों ने सहमति से दोनों का विवाह कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed