फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Scam in toilet construction in Saharanpur DM gave strict instructions recovery will be done from former village head secretary officer

शौचालय निर्माण में घोटाला: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, पूर्व प्रधान, सचिव एवं अधिकारी से होगी वसूली

Tue, 22 Mar 2022 08:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

शौचालय भवन के निर्माण में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। डीएम ने इस मामले में पूर्व प्रधान, सचिव और सहायक विकास अधिकारी शासकीय से वसूली के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP News: Scam in toilet construction in Saharanpur DM gave strict instructions recovery will be done from former village head secretary officer
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में विकासखंड गंगोह के ग्राम बीराखेड़ी में सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण अधोमानक पाए जाने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और सहायक विकास अधिकारी शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने के दोषी पाए गए। इस पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी को इनसे 4,86,309 रुपये धनराशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


ग्राम बीराखेड़ी के पूर्व ग्राम प्रधान सोनू कुमार के विरुद्ध मिली शिकायत पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण एवं सहायक अभियंता जल निगम को जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में सामुदायिक शौचालय भवन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पायी गई। सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधोमानक/अपूर्ण रहने और जांच के समय सामुदायिक शौचालय ध्वस्त पाया गया। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बीराखेड़ी सोनू कुमार, सचिव अंकित तोमर एवं प्रमोद कुमार सहायक विकास अधिकारी (तत्कालीन प्रशासक) दोषी पाए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कार्यों के मूल्यांकन की जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं संबंधित को नोटिस जारी किया गया था। ग्राम प्रधान एवं संबंधित का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण माना गया कि 4,86,309 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग तत्कालीन ग्राम प्रधान, संबंधित सचिव एवं तत्कालीन प्रशासक द्वारा किया गया है। इसकी वसूली प्रमोद कुमार सहायक विकास अधिकारी आईएसबी (तत्कालीन प्रशासक) एवं अंकित तोमर तत्कालीन सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) एवं तत्कालीन ग्राम प्रधान बीराखेड़ी सोनू कुमार से होगी। 

यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed