फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Prices of fruits and fasting items increased during Navratri, puja thali being sold for Rs 400

UP News: नवरात्र में बढ़े फलों और व्रत सामग्री के दाम, 400 रुपये में बिक रही पूजन की थाली, जानें क्या हैं दाम

Mon, 07 Oct 2024 11:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 11:21 PM IST
सार

पहले नवरात्र से ही दामों में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई थी। दिल्ली रोड, पुराने शहर में चौक फव्वारा सब्जी मंडी, नया बाजार, चौकी सराय, मोरगंज बाजार में पूजा और व्रत से संबंधित वस्तुएं खरीदने को भीड़ लग रही है। 

विज्ञापन
UP News: Prices of fruits and fasting items increased during Navratri, puja thali being sold for Rs 400
पूजा की थाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र महोत्सव में पूजन सामग्री, व्रत खोलने में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थ और फलों के दामों में उछाल देखने को मिला है। फलों के दाम 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वही, पूजा की तैयार थाली की कीमत 380 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, पहले नवरात्र से ही दामों में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई थी। दिल्ली रोड, पुराने शहर में चौक फव्वारा सब्जी मंडी, नया बाजार, चौकी सराय, मोरगंज बाजार में पूजा और व्रत से संबंधित वस्तुएं खरीदने को भीड़ लग रही है। दिल्ली रोड के पूजन सामग्री के कारोबारी राजकुमार व स्वराज कुमार ने बताया कि पूजा की थाली 380 से 400 रुपये तक है, जिसमें चंदन, अगरबत्ती, धूप बत्ती, चावल, इलायची, लौंग, कलावा, रोली, दीपक और पंच मेवे होते हैं। फूल माला और माता की चुनरी 20 से 30 रुपये तक बिक रही है। खाद्य पदार्थ सामग्री के व्यापारी दीपक ग्रोवर का कहना है कि 20 प्रतिशत तक दाम बढ़े हैं। फल कारोबारी गुलफाम ने बताया कि फलों की डिमांड बढ़ने के साथ दाम भी बढ़े हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर
- कुट्ट का आटा 95 से 140 रुपये प्रति किलो
- सावक के चावल 160 रुपये किलो
- मूंगफली व आलू से बनी नमकीन पैकेट 160 रुपये प्रति किलो
- सेंधा नमक 30 रुपये किलो, आलू चिप्स का पैकेट 150 रुपये किलो
- रिफाइंड 130 से 155 रुपये प्रति लीटर
- देसी घी 600 से 700 रुपये किलो
- केला 70 रुपये दर्जन, पपीता 60 रुपये किलो
- सेब 100 और चीकू 120 रुपये किलो
- मौसमी 60 और अनार 180 रुपये किलो
- नारियल एक पीस 60 रुपये
- अमरूद 80 से 100 रुपये किलो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed