फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Police have increased security along the borders in view of the elections in Saharanpur

यूपी: चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, तस्करों को पकड़ने की कवायद तेज

Thu, 30 Dec 2021 10:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Dec 2021 10:04 PM IST
सार

चुनाव को लेकर सहारनपुर जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है और सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं शराब का इस्तेमाल होने की आशंका के चलते तस्करों को पकड़ने के लिए चौकसी बढ़ाई है।

विज्ञापन
UP News: Police have increased security along the borders in view of the elections in Saharanpur
सहारनपुर में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। चुनाव में शराब का इस्तेमाल होने की आशंका के चलते तस्करों को पकड़ने के लिए चौकसी बढ़ाई है। इसके अलावा मादक पदार्थों के तस्करों को पकड़ने के साथ ही सुरक्षा को लेकर भी व्यूह रचना की गई है। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल से सटे इलाकों में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को चेक किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जिले में हरियाणा से शराब की तस्करी होने के मामले आए दिन सामने आते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन फिर भी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में आयोजित हुई भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की बैठक में शराब तस्करों को पकड़ने और चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके बाद जिले में पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोतीगंज का असली सच: अब तक हुई ये बड़ी कार्रवाई, खाली हुए 185 गोदाम, पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। चुनाव के मद्देनजर सहारनपुर के उन इलाकों में ज्यादा चौकसी की जा रही है, जो उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा से मिलते हैं। इसको लेकर पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। इसको लेकर संबंधित थाना प्रभारियों और सीओ को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: दो जनवरी को मेरठ आएंगे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत, देखिए खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed