फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Nagar Nigam team have attached property of ten crore in Saharanpur

UP: सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ रुपये की भूमि कराई कब्जा मुक्त, मचा हड़कंप

Sat, 04 Jun 2022 09:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jun 2022 09:16 PM IST
सार

नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
UP News: Nagar Nigam team have attached property of ten crore in Saharanpur
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मंडी समिति रोड पर वर्षों से कब्जे में दबी करीब दस करोड़ रुपये की भूमि को नगर निगम ने खाली कराते हुए उस पर कब्जा लिया है। कब्जाधारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन निगम के दल बल के सामने वह अधिक कुछ नहीं कर सके। उधर, नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर तक रेलवे रोड का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान दुकान के बाहर रखा सामान जब्त किया गया, साथ ही चार दुकानों का चालान कर 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


नगर निगम की टीम अपर नगरायुक्त राजेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को मंडी समिति रोड पहुंची। यहां मैसूर पैलेस के सामने नगर निगम की करीब दो हजार वर्ग गज भूमि पर कुछ लोगों का कई वर्षों से कब्जा था। निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यहां भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए उस पर नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड लगाया। अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि के संबंध में एक व्यक्ति द्वारा दो वाद न्यायालय में इस उद्देश्य से दायर किए गए थे, कि संबंधित भूमि पर उनका ही मालिकाना हक बना रहे और निगम कोई हस्तक्षेप न करे। 
विज्ञापन


वहीं एक वाद मोहम्मद इस्लाम बनाम नगर निगम और दूसरा वाद मोहम्मद इस्लाम बनाम महापौर आदि दायर किया गया था। एक वाद को 14 मार्च 2022 को और दूसरे वाद को दिनांक आठ मार्च 2021 को सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय से खारिज कर दिए गए थे। उसके पश्चात ही अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने आज उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन करीब दस करोड़ रुपये की है। निगम की टीम में कर्नल बीएस नेगी, लेखपाल महेंद्र शर्मा, सोमपाल सिंह, आरआई सुशील कुमार और थाना मंडी से उप निरीक्षक एसएच जैदी, सोमू राणा, सिपाही योगेश, सचिन, कौशल भारद्वाज, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, हेमराज, रणदीप, शिवकुमार, प्रदीप, विक्रम, प्रवीन व नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी

उधर, नगर निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगरायुक्त के निर्देश पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव और अतिक्रमण प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को लेकर दुकानदारों खासकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने आनन-फानन सड़कों पर रखा गया सामान दुकानों में समेट लिया। सड़क पर रखा एक दुकान का सामान जब्त कर लिया गया, जबकि चार दुकानदारों से करीब 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed