{"_id":"670ff51b0f83330403087731","slug":"up-news-honey-singh-reached-saharanpur-to-fulfill-the-duty-of-friendship-pramod-krishnam-also-came-along-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दोस्ती का फर्ज निभाने सहारनपुर पहुंचे हनी सिंह, आचार्य प्रमोद कृष्णम भी हेलिकॉप्टर में आए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दोस्ती का फर्ज निभाने सहारनपुर पहुंचे हनी सिंह, आचार्य प्रमोद कृष्णम भी हेलिकॉप्टर में आए साथ
Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
सार
गांव भैसानी निवासी कपिल त्यागी पत्रकार हैं, जिनकी हनी सिंह के साथ दोस्ती है। कपिल की भतीजी का रिश्ता गांव दंघेड़ा निवासी प्रदीप त्यागी के बेटे आकाश त्यागी के साथ तय हुआ है। बुधवार को सगाई में हनी सिंह और आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे।
विज्ञापन
सहारनपुर पहुंचे हनी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मशहूर गायक हनी सिंह दोस्त की बेटी की सगाई कराने के लिए बुधवार को नागल के गांव दंघेड़ा पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों को हनी सिंह के आने की भनक लगी तो वे हेलीपैड पर पहुंच गए। हनी सिंह को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
गांव भैसानी निवासी कपिल त्यागी की हनी सिंह के साथ दोस्ती है। कपिल की भतीजी का रिश्ता गांव दंघेड़ा निवासी प्रदीप त्यागी के बेटे आकाश त्यागी के साथ तय हुआ है। बुधवार को सगाई कार्यक्रम था, जिसमें कपिल त्यागी हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। खास बात यह रही कि उनके साथ हनी सिंह और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर करीब 12: 40 बजे जैसे ही उनका हेलिकॉप्टर गांव के नजदीक बने हेलीपैड पर उतरा तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हनी सिंह को देखकर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पारिवारिक कार्यक्रम होने के चलते हनी सिंह ने मीडिया से बात नहीं की। वह करीब तीन घंटे तक गांव में रहे। सगाई समारोह में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, बजरंग दल नेता विकास त्यागी, प्रशांत त्यागी, पवन त्यागी, राहुल लखनपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।