फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Fight in two sides and one youth died in a village of Saharanpur

सहारनपुर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव कराने गए युवक की रॉड मारकर हत्या

Wed, 25 Aug 2021 06:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Aug 2021 06:48 PM IST
सार

सहारनपुर के एक गांव में दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान लोहे की रॉड मारकर युवक की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
UP News: Fight in two sides and one youth died in a village of Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर शहर से सटे गांव मवीकलां में चचेरे भाइयों के परिवार में हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया। मृतक युवक भी आरोपियों का रिश्ते में भाई लगता था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, एक को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित गांव मवी कलां निवासी जगपाल, सूरजपाल चचेरे भाई हैं। मंगलवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर जगपाल और सूरजपाल के पुत्रों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। सूरजपाल और जगपाल के तीसरे भाई सोमपाल का पुत्र संदीप (30) बीच बचाव कराने चला गया। इसी दौरान लोहे की रॉड उसके सिर में मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर संदीप की मौत हो गई। संदीप कोर्ट में एक वकील के यहां मुंशी था। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह एसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। एसपी सिटी ने बताया कि संदीप के भाई अर्जुन की तहरीर पर चचेरे भाई सुमित, अमित, सचिन व नितिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने सिर में लोहे की रॉड मारकर संदीप की हत्या की है। इनमें एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे और रॉड भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में होने की रही चर्चा 
संदीप की हत्या उसके चचेरे भाइयों ने की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने शराब पी रखी थी। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि आरोपियों के नशे में होने की चर्चा रही। पुलिस को भी ऐसी जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। 

दो दिन पूर्व हर्षोल्लास से मनाया था रक्षाबंधन पर्व  
मृतक संदीप की कुछ समय पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। मृतक के दो भाई है। चचेरी बहनों के साथ संदीप ने दो दिन पूर्व रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया था, जिसके फोटो भी सोशल मीडिया पर संदीप ने डाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed