फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Saharanpur on July 23

यूपी: 23 जुलाई को सहारनपुर आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ये रहेगा साढ़े तीन घंटे का पूरा कार्यक्रम

Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को सहारनपुर आएंगे। वे करीब साढ़े तीन घंटे यहां रहेंगे। जानिए पूरा कार्यक्रम कैसा रहेगा।

विज्ञापन
UP News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come to Saharanpur on July 23
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को सहारनपुर आएंगे। सहारनपुर मंडल में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन करने का भी कार्यक्रम है। 

विज्ञापन


उनका अधिकारिक कार्यक्रम भी जिले में पहुंच गया है। उसके अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 जुलाई को सुबह 11:40 बजे राजकीय वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचने पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद सर्किट हाउस में ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद होगा और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी। दोपहर एक बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे और फिर आरक्षित समय में मां शाकंभरी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके उपरांत कार से तीन बजे सरसावा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed