{"_id":"62233c8bc59fcb7190224578","slug":"up-news-daroga-farmer-injured-in-car-accident-in-saharanpur-during-police-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्मैक तस्करों का पीछा कर रही थी पुलिस, अचानक हो गया हादसा, दरोगा और किसान घायल, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्मैक तस्करों का पीछा कर रही थी पुलिस, अचानक हो गया हादसा, दरोगा और किसान घायल, ये था मामला
Sat, 05 Mar 2022 04:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Mar 2022 04:03 PM IST
सार
सहारनपुर में आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस की कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। इसमें दरोगा और एक किसान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में कार हादास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में गंगोह थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर विपिन मलिक को स्मैक तस्कर की जानकारी मिली थी। दरोगा ने पुलिसकर्मियों के साथ अपनी आई-10 कार से बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया। पीछा करते हुए नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव नवाजपुर के पास बाइक सवार तस्कर गन्ने के खेत में घुस गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस की कार की चपेट में आने से किसान राशिद पुत्र सलाउद्दीन घायल हो गया। वहीं पुलिस की कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दरोगा विपिन मलिक घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग: यात्रियों ने देखा ऐसा मंजर, आंखों के सामने जलकर राख हुए दो कोच, देखिए तस्वीरें
एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि बाइक सवार स्मैक तस्करों का पीछा करते समय कार पलटने से सब इंस्पेक्टर और एक किसान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।