फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Anti-corruption team arrested Lekhpal for taking bribe of five thousand rupees in Saharanpur

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, किसान से मांगे थे 10 हजार रुपये

Fri, 26 Nov 2021 05:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

सहारनपुर में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे-हाथ पकड़ लिया गया। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने यह कार्रवाई की है। किसान ने एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट से शिकायत की थी।

विज्ञापन
UP News: Anti-corruption team arrested Lekhpal for taking bribe of five thousand rupees in Saharanpur
रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने किसान से दाखिल खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को बेहट तहसील के सामने से रंगे-हाथ दबोच लिया। इसके बाद लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के रंड़ौल निवासी भोपाल चौहान ने 23 नवंबर को एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट से शिकायत की थी कि उनके हलके के लेखपाल रियासत अली उसके द्वारा खरीदी गई भूमि के दाखिल खारिज के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेखपाल ने भोपाल को तहसील के सामने बुलाया, जहां उसने लेखपाल से पांच हजार रुपये तय करके उसे केमिकल लगे रुपये दे दिए। इसी दौरान मेरठ यूनिट की पांच सदस्य एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे-हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

इसके बाद टीम पूछताछ के लिए लेखपाल को बेहट कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी बाबर रजा जैदी ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें

कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने विधिक कार्रवाई करने के बाद लेखपाल को हिरासत में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed