फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A youth died and many peoples injured in conflict of two sides in village of Saharanpur

होली के दिन खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक की मौत से मचा कोहराम, गांव में पुलिस बल तैनात

Sat, 19 Mar 2022 02:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Mar 2022 02:02 PM IST
सार

होली के दिन दो पक्षों में विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठीं-डंडे चले। वहीं हमले में घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन
UP News: A youth died and many peoples injured in conflict of two sides in village of Saharanpur
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में नानौता क्षेत्र के गांव ढाकादेई में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व सरिये चले, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पिता की तहरीर पर एक महिला सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा सात आरोपियों को लाठी-डंडे व सरियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं कुछ आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नानौता थाना क्षेत्र के गांव ढाकादेई में शुक्रवार शाम को अनुसूचित जाति के दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व सरिये चले। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय बिंदराज पुत्र लोती की जिला अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। मृतक युवक के पिता लोती की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल कार्तिक पुत्र सुलेख, सुधीर पुत्र ब्रजपाल, निर्दोष उर्फ नीटू पुत्र ब्रजपाल, अनिल पुत्र सुन्दर, दीपक पुत्र शीशपाल, ओमबीर पुत्र रामपाल उर्फ पाल्ला, रोजी पुत्र धर्मवीर, आकाश पुत्र अमरपाल, सागर पुत्र रामपाल, रोबिन्द पुत्र मेहर सिंह, जसबीर पुत्र रामकला, प्रताप पुत्र अजब सिंह उर्फ अजबा, रजनीश उर्फ सनीकेत पुत्र सुखबीर उर्फ सडा, सोनू पुत्र सुखबीर उर्फ सड़ा और रेखा पत्नी सुधीर निवासीगण ग्राम ढाकादेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें

वहीं सात आरोपियों रजनीश उर्फ सनीकेत, सोनू, ओमबीर, प्रताप, निर्दोष उर्फ नीटू, जसबीर व अनिल को गांव के ही पहल सिंह के आम के बाग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से मारपीट के दौरान प्रयोग किए गए लोहे के सरिये, बांस की बाही व लाठियां आदि बरामद की।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed