{"_id":"626ad413baa6b817492fec6b","slug":"up-in-tent-manufacturing-and-goa-s-team-tops-in-rangoli-decoration-saharanpur-news-mrt586452487","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट निर्माण में यूपी और रंगोली सज्जा में गोवा की टोली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट निर्माण में यूपी और रंगोली सज्जा में गोवा की टोली अव्वल
विज्ञापन
कान्हा कालेज में पदकों के साथ स्काउट गाइड शिविर के प्रतिभागी
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कान्हा कॉलेज आफ हायर एजूकेशन में पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। टेंट निर्माण में टोली नंबर दो यूपी और रंगोली सज्जा में टोली नंबर छह गोवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गांव शेरपुर खानाजादपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिपं सदस्य हंसराज गौतम ने कहा कि स्काउट शिविर समाज सेवा और देश भक्ति की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे शिविर में सीखी गई गतिविधियों का इस्तेमाल समाज हित के लिए करें। शिविर में पांच दिन तक जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अनिल भारद्वाज और जिला संगठन कमिश्नर गाइड दीपमाला चौधरी ने प्रतिभागियों को स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज वंदना, साहसिक क्रियाकलाप आदि का प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन नौ टोलियों में बंटे प्रतिभागियों ने टेंट निर्माण और रंगोली सज्जा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक कमेटी में कालेज के निदेशक डॉ. संजय कुमार, हंसराज गौतम और स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव सत्यवीर सिंह आर्य रहे।
टेंट निर्माण में यूपी टोली के सन्नी कुमार, अश्वनी, हिमानी नोटियाल, नीलम रानी, लक्ष्मी, प्रियंका और रंगोली सज्जा में गोवा टोली के नेहा सैनी, शगुन, रोहित चौहान, शिवानी सैनी, सपना, नितिन गोयल, नितिन यादव, गीताराम और सागर सैनी को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
कॉलेज चेयरमैन मनोज कुमार, स्काउट गाइड के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा, मरवा के ग्राम प्रधान सूरत सिंह, मोहित सिंह, गिरीराज सिंह, अक्षय कुमार, जयश्री, फरहीन नाज, परविंद्र सिंह, अनूप कुमार आदि रहे।