{"_id":"69e4c168ff57da9d9c0550b2","slug":"up-gift-of-new-township-for-the-people-of-saharanpur-registration-will-start-from-april-21-take-a-look-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर के लोगों के लिए नई टाउनशिप की सौगात, 21 अप्रैल से शुरू होंगे पंजीकरण, डालें एक नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर के लोगों के लिए नई टाउनशिप की सौगात, 21 अप्रैल से शुरू होंगे पंजीकरण, डालें एक नजर
Sun, 19 Apr 2026 05:20 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:20 PM IST
सार
Saharanpur News: चुन्हेटी टपरी मार्ग स्थित मिनी बाईपास पर कुल 52.9751 हेक्टेयर भूमि पर न्यू टाउनशिप विकसित की जा रही है। अलग-अलग वर्गमीटर के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सहारनपुर विकास प्राधिकरण जनपदवासियों को अपनी पहली न्यू टाउनशिप की सौगात दे रहा है। दो चरणों में पूरी होने वाली टाउनशिप में पहले चरण के भूखंडों के लिए पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, विकास प्राधिकरण मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 के नाम से पहली टाउनशिप चुन्हेटी के पास विकसित कर रहा है, जो टाउनशिप मिनी बाईपास, चुन्हेटी टपरी मार्ग पर है। ये 52.9751 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जानी है। इसमें दो चरणों में 1,460 प्लॉटों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में करीब 37 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसमें करीब 200 करोड़ रुपये लागत का दावा किया जा रहा है। टाउनशिप में अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड रहेंगे, जिनके रेट अलग-अलग रखे गए हैं। रेट निर्धारित करने के बाद ही विकास प्राधिकरण ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। पंजीकरण 21 अप्रैल से 20 मई तक होंगे।
आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल
-112.50 वर्ग मीटर
-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर
-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर
-112.50 वर्ग मीटर
-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर
-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर
टाउनशिप की विशेषताएं
- कलक्ट्रेट सहित शहर के प्रमुख स्थलों से अधिकतम दूरी आठ से दस किलोमीटर।
- आधुनिक सुविधाएं, नौ से 24 मीटर तक चौड़ी सड़कें।
- भूमिगत विद्युत लाइन, जलापूर्ति, सीवर और गैस आपूर्ति।
- खेल मैदान, पार्क और हरित क्षेत्र।
- वाहनों के लिए पार्किंग और ईवी चार्जिंग स्टेशन।
- रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, एसटीपी और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली।
- सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।

दूसरे चरण में 646 भूखंड रहेंगे
टाउनशिप को दो चरणों में तैयार करने की योजना है। करीब 37 हेक्टेयर के पहले चरण में सेक्टर ए-11.31 हेक्टेयर (444 प्लॉट), सेक्टर बी- 9.61 हेक्टेयर (146 प्लॉट) और सेक्टर डी- 9.72 हेक्टेयर (200 प्लॉट) होंगे। इसके अलावा सेक्टर जी- 2.42 हेक्टेयर (केवल भवन निर्माण) के लिए होगा। दूसरे चरण में सेक्टर ई- 7.28 हेक्टेयर (108 प्लॉट) और सेक्टर एफ- 12.99 हेक्टेयर में (538 प्लॉट) होंगे। वहीं, सेक्टर-सी व्यावसायिक उपयोग के लिए आरक्षित रहेगा। दूसरे चरण में कुल 646 भूखंड होंगे।

ये बोले अधिकारी
मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 में भूखंडों के लिए पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड रहेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। इच्छुक लोग 21 अप्रैल से पंजीकरण करा सकते हैं।
- विजय शुक्ला, सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण