फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022 : PM Modi-CM Yogi and Akhilesh and Jayant targeted each other in a public meeting in Saharanpur and Bijnor

UP Election: पहले चरण के मतदान के बीच खूब चले सियासी तीर... मोदी-योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, अखिलेश-जयंत ने दिया करारा जवाब

Thu, 10 Feb 2022 11:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Feb 2022 11:43 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी की राजनीति में गुरुवार का दिन काफी गर्म रहा। विधनासभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश व जयंत ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
UP Election 2022 : PM Modi-CM Yogi and Akhilesh and Jayant targeted each other in a public meeting in Saharanpur and Bijnor
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने जनसभा को संबोधित कर खूब सियासी वार किए। जहां पीएम मोदी ने सहारनपुर में विपक्ष पर जमकर हमला बोला तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर और बिजनौर में सपा-बसपा और कांग्रेस निशाना साधा। उधर, अखिलेश यादव और चौधरी जंयत सिंह ने भाजपा पर सियासी हमला बोला।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादी फिर से सत्ता पाना चाहते हैं। ये लोग सत्ता में आकर बदला लेने की ठान बैठे हैं, जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने जनता का कोई भला नहीं किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे, हमारी बहू-बेटियों को सुरक्षा का माहौल मिले, गरीबों को उनका हक मिले, पीएम योजना का लाभ गरीबों को मिलता रहे, जो विकास चल रहा है वह चलता रहे, इसके लिए फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को सहारनपुर के रिमाउंट डिपो के मैदान से चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मां शाकंभरी का नमन करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की और विपक्ष पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ये परिवारवादी लोग फिर से जनता से लगातार खोखले वायदे कर रहे हैं। अब जनता इन लोगों के बहकावे में नहीं आने वाली। जब इन्हें मौका मिला था तो 22 घंटे शहर और 20 घंटे गांव में बिजली देने के बात कही थी, लेकिन अपने जिले में रोशनी कर पूरे प्रदेश को अंधकारमय बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जो संकल्प लेती है पूरा करती है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम हर नागरिक को सम्मान और अवसर देने का काम कर रहे हैं। भाजपा का घोषणा पत्र लोक कल्याण का संकल्प पत्र है। हमने जो संकल्प किए थे, वो पांच साल में पूरे किए हैं। क्योंकि भाजपा में यह परंपरा रही है, जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है।उन्होंने गन्ना किसानों के बारे में कहा कि पूर्व की सरकारों ने जितना भुगतान बीते दस सालों में किया, उससे कही ज्यादा भुगतान योगी सरकार ने किसानों का कराया है।

रिमाउंट डिपो के मैदान पर आयोजित सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में ही गरीबों के लिए 500 आवास बनाने का वायदा किया, मगर 200 ही घर बनाए। योगी सरकार में 31 हजार पीएम आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 18 हजार बन चुके हैं। जब योगी सरकार में गुंडे, माफिया पर कार्रवाई होती है, वो जेल जाते हैं तो इन्हें परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि  गन्ने से 12 हजार करोड़ रुपये का एथेनॉल बनाया गया, इस धनराशि से प्रदेश का विकास कराया गया। हम किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, गन्ना किसानों की ताकत बढ़ाना चाहते हैं, जिसके लिए एक विजन पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने भरपूर विकास कराया है। यह विकास लगातार जारी रहे, इसलिए फिर से भाजपा की सरकार जरूरी है।

UP Election 2022 : PM Modi-CM Yogi and Akhilesh and Jayant targeted each other in a public meeting in Saharanpur and Bijnor
Akhilesh yadav, jayant Chaudhary bijnor - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में धूप की खबर दिल्ली तक जा रही : जयंत 
कैसे आकाश में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो... इन लाइनों से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए। कहा कि बिजनौर में अच्छी धूप खिल रही है, इस धूप की खबर दिल्ली तक जा रही है। आपकी गर्मी भी खूब दिख रही, 14 तारीख तक गर्म ही रहना है। उन्होंने कहा कि कमजोर फैसला लिया तो चुनाव बाद तेल के दाम फिर बढ़ जाएंगे। हमें उत्तर प्रदेश में तरक्की के नए रास्ते खोलने हैं। 

गुरुवार को नगर के प्रदर्शनी मैदान में सपा-रालोद गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिजनौर किसानों की धरती है, चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रही है, चौधरी अजित सिंह को हर मोड़ पर भरपूर सहयोग दिया। इसके बाद उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार की लाइन, कैसे आकाश में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो, से भाषण को आगे बढ़ाया। कहा कि बाबा झूठ बोलते हैं, कहते हैं 14 दिन में भुगतान कर दिया, जबकि बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया है। खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों पर लाठीचार्ज होता था। महंगे पेट्रोल-डीजल का फर्क हर घर पर पड़ा है, गैस महंगी हो गई है। 

अगर आप कमजोर फैसला लोगे तो चुनाव के बाद डीजल और पेट्रोल के भाव बढ़ने हैं। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए बोले कि 13 महीने देश का किसान सड़क पर रहा। किसान परिवार की माता-बहनों ने संघर्ष किया। 13 महीने में अत्याचारी सरकार को झुकाया। मीरापुर बिजनौर रोड में कितने गड्ढे हैं, यह पांच सालों में बाबा जी ने नहीं देखा। कहा कि यहां के विकास की जिम्मेदारी मैं और अखिलेश लेंगे। बिजनौर से उम्मीदवार डॉ. नीरज चौधरी को दूसरा भी इलाज करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में समय से भर्तियां होगी। बाबा जी ने किसानों को क्या दिया, टॉर्च और लाठी देकर चौकीदारी पर लगा दिया।

UP Election 2022 : PM Modi-CM Yogi and Akhilesh and Jayant targeted each other in a public meeting in Saharanpur and Bijnor
Akhilesh yadav bijnor - फोटो : अमर उजाला

भाईचारा बनाम भाजपा है यह चुनाव : अखिलेश 
हम बहुरंगी हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। अबकी बार एक रंगी लोगों को हटाना है। बीजेपी ने हमारा सौहार्द खत्म किया है। हम भाईचारा बचाने के लिए काम कर रहे हैं। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। सपा और रालोद मिलकर प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में जनसभा में कहीं।

गुरुवार को बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगा तो न जाने कितने लोग पैदल चलकर घर पहुंचे। सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया, मदद नहीं की। जब मदद की जरूरत थी तो सरकार ने मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया। सपा ने मदद करने का काम किया। पैदल चलते हुए एक गर्भवती महिला ने ललितपुर की सीमा पर बेटी को जन्म दिया। सपा सरकार होती तो हमें अगर डीएम की गाड़ी छीनकर भी उस मां को देनी पड़ती तो उसे घर पहुंचाने का काम करते। दूसरी लहर में दवाइयों का इंतजाम नहीं हुआ। हजारों लाशें मां गंगा में बह रही थीं। 

तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों को खालिस्तानी बताया गया, उन पर मुकदमे दर्ज किए गए। किसान झुका नहीं और सरकार को झुकना पड़ा। सपा और रालोद की सरकार बनने पर किसान स्मारक बनाकर आंदोलन में मरे किसानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये की मदद देंगे। उन्होंने कहा कि जिनका परिवार नहीं वह परिवार का दुख महसूस नहीं कर सकते। हम किसानों का दुख दर्द दूर करना चाहते हैं। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए धरने पर नहीं बैठना पड़ेगा। सत्ता में आते ही फार्मर्स कॉरपर्स फंड बनाएंगे। आरएलडी और सपा मिलकर प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोलता है। इस बार झूठ का हवाई जहाज उत्तर प्रदेश में लैंड नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि बिजनौर में इत्र की शीशी बनती है, हम सुगंध वाले लोग हैं, दूसरे नफरत की दुर्गंध फैला रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। कहा कि इस बार साइकिल और हैंडपंप भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए बंद कर देगी। ये गठबंधन की हवा चल रही है। 

नाम लिए बगैर कसा तंज
अखिलेश यादव ने सीएम योगी का नाम लिए बैगर तंज कसा। कहा कि बड़े नेता ने अपने छोटे नेता को पैदल कर दिया, छोटे नेता को गुस्सा आया तो डिप्टी सीएम को स्टूल पर बैठा दिया। भाजपा को अपने पुराने संकल्प पत्र के लिए दो मिनट का मौन रखना चाहिए। साढ़े चार साल में कोई वादा पूरा नहीं किया। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार डबल हुआ है। भाजपा में यह लोग एक दूसरे के इंजन के पहिये खोल रहे हैं।

UP Election 2022 : PM Modi-CM Yogi and Akhilesh and Jayant targeted each other in a public meeting in Saharanpur and Bijnor
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

वो कर्फ्यू लगाते थे, हम कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में कर्फ्यू लगते थे, हम कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासन में प्रदेश में एक भी कर्फ्यू नहीं लगा। सपा सरकार का विकास सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री कराने तक सीमित रहा। पिछली सरकार का विकास पर कोई ध्यान नहीं था।

गुरुवार दोपहर नगीना के रामलीला बाग स्थित मैदान पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में एक  लड़का प्रदेश में दंगा कराता था और दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता था। उनकी सरकार में बहन-बेटियां सड़क पर सुरक्षित नहीं निकल पाती थीं, किसान खेत पर जाता हुआ डरता था, जो व्यापारी सुबह घर से निकलता था, शाम को उसकी घर वापसी की गारंटी नहीं थी। पूरे प्रदेश में अराजकता  का माहौल था। सपा शासनकाल में प्रदेश में 700 से ज्यादा दंगे हुए। डबल इंजन की मौजूदा भाजपा सरकार ने बिजनौर जनपद को भी मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ। 

24 घंटे बिजली की आपूर्ति से गांव व शहर जगमगा रहे हैं। जो लोग कोरोनारोधी वैक्सीन को मोदी और भाजपा की वैक्सीन बताते थे, यह चुनाव ऐसे लोगों को जवाब देने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा  सरकार ने वैक्सीन के जरिये लोगों की जान बचाई है तो वोट भी भाजपा को जाना चाहिए। भाजपा के एक हाथ में विकास है तो दूसरे हाथ में माफिया के लिए बुलडोजर है। कहा कि दंगा वादियों, माफिया वादियों, गरीबों का हक छीनने वाले अपराधियों का एक इलाज सिर्फ भाजपा ही है।
 
सपा ने बिजनौर को बना दिया था डार्क जोन
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिजनौर वासियों को रिझाने की भी बहुत कोशिश की। वह बिजनौर के मुद्दे पर भी सपा पर जोरदार हमला बोलना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पूरे प्रदेश के साथ-साथ बिजनौर जनपद में भी भरपूर विकास कार्य हुए। जबकि सपा सरकार ने बिजनौर जनपद को डार्क जोन बना था। उन्होंने सपा मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सैफई खानदान के लिए बिजनौर दूर हुआ करता था, उस बिजनौर में वह एक महीने में चौथी बार आए हैं। बिजनौर से अपना रिश्ता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका तो जन्म भी बिजनौर के बगल में ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed