यूपी: ...जब मोदी लहर में सात सीटों में से चार पर खिला था भाजपा का कमल, बसपा का हुआ था सुपड़ा साफ
बसपा का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर जनपद में 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर भाजपा का कमल खिला था। वहीं बसपा का अपने ही गढ़ में सुपड़ा साफ हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इस बार सपा और रालोद के बीच गठबंधन है। बसपा फिर से अकेले ही चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के भी सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस का सपा से गठबंधन था और इस गठबंधन ने तीन सीट हासिल की थी। इस बार सपा का रालोद से गठबंधन, जिसको लेकर नए चुनावी समीकरण बन रहे हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में सहारनपुर की सात में से चार सीटों पर भाजपा का कमल खिला था, जबकि तीन सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी कब्जा जमाने में कामयाब हुए थे। बसपा का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर में पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो गया था। डॉ. धर्म सिंह सैनी लगातार चौथी बार विधायक बने थे। कांग्रेस के कद्दावार नेता इमरान मसूद को भी शिकस्त खानी पड़ी थी।
पिछले चुनाव में सातों सीट से ये बने थे विधायक
प्रदेश की नंबर एक बेहट विधानसभा से कांग्रेस के नरेश सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी मोहम्मद इकबाल को 22 हजार 389 मतों से शिकस्त दी थी। देवबंद में भाजपा के ब्रिजेश सिंह ने बसपा के माजिद अली को 29323 मतों से हराया था। गंगोह में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 38 हजार 31 मतों से हराया था। नकुड़ में कांग्रेस के इमरान मसूद चार हजार 57 मतों से भाजपा के डा. धर्म सिंह सैनी से चुनाव हारे थे। सुरक्षित रामपुर मनिहारान सीट से दो बार विधायक रहे बसपा के रविन्द्र मोल्हू भाजपा के देवेंद्र निम से 595 मतों से शिकस्त खा गए थे। देहात सीट पर कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को 12 हजार 324 मतों से हराया था। शहर सीट पर सपा के संजय गर्ग ने भाजपा के निवर्तमान विधायक राजीव गुंबर को चार हजार 436 मतों से हराया था।
वर्ष 2017 का यह रहा था चुनाव परिणाम
1. बेहट सीट
. भाजपा- महावीर राणा--------------------71135
. बसपा- हाजी इकबाल--------------------70813
.कांग्रेस- नरेश सैनी----------------------96812 (जीते)
2. नकुड़ सीट
. भाजपा- डॉ. धर्म सिंह सैनी-----------94038 (जीते)
. बसपा- नवीन चौधरी-----------------65091
. कांग्रेस- इमरान मसूद----------------90170
3. सहारनपुर नगर सीट
. भाजपा- राजीव गुंबर----------------122574
. बसपा- मुकेश दीक्षित---------------17350
. सपा- संजय गर्ग--------------------127210 (जीते)
4. सहारनपुर देहात सीट
. भाजपा- मनोज चौधरी--------------------58451
. बसपा- जगपाल सिंह--------------------74219
. कांग्रेस- मसूद अख्तर--------------------87501 (जीते)
5. देवबंद सीट
. भाजपा- बृजेश सिंह-------------------101977 (जीते)
. बसपा- माजिद अली-------------------72654
. सपा- माविया अली--------------------55278
जीत का अंतर-29323
6. रामपुर मनिहारान (सुरक्षित सीट)
. भाजपा- देवेंद्र निम--------------------76465 (जीते)
. बसपा- रविंद्र मोल्हू--------------------75870
. कांग्रेस- विश्वदयाल छोटन ------------61787
7. गंगोह सीट
. भाजपा- प्रदीप चौधरी--------------------99446 (जीते)
. निर्दलीय- चौधरी इंद्रसेन--------------------47219
. कांग्रेस- नोमान मसूद--------------------61418