{"_id":"605b09380fe147344f7b6fc8","slug":"up-crime-news-27-lakh-rupees-looted-from-three-traders-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: व्यापारियों से 27 लाख रुपये की लूट, स्क्रैप बेचने के बहाने बुलाया और फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: व्यापारियों से 27 लाख रुपये की लूट, स्क्रैप बेचने के बहाने बुलाया और फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Wed, 24 Mar 2021 03:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Mar 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागल थाना क्षेत्र में स्क्रैप व्यापारियों से 27 लाख रुपये लूट लिए गए। आरोपियों ने स्क्रैप बेचने के बहाने से उनको बुलाया था। पीड़ित रोहित शर्मा पुत्र नरेश शर्मा, नटवरसिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रोहणी दिल्ली, मोहित पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशनपुरा मेरठ ने बताया कि वे तीनों मंगलवार देर शाम थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सोना सयैद माजरा गांव में संदीप चौधरी से स्क्रेप खरीदने आये थे। संदीप चौधरी से पहले फोन पर बात भी हो चुकी थी, उसने ही तीनों को गांव में बुलाया थाl
विज्ञापन
व्यापारियों ने बताया कि उन तीनों को गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास बने कमरे में बैठा दिया गया, फिर वहां संदीप चौधरी के अलावा तीन लोग ओर पहुंचे। इसके बाद चारों लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बाद में पिस्टल व तमंचा दिखाकर उनके पास रखे 27 लाख रूपये भी लूट लिये।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हस्तिनापुर के टोटके पर अखिलेश की पूरी निगाह, जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास
विज्ञापन
मोहित ने बताया कि वे किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर गांव से बाहर देहरादून हाईवे पर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप चौधरी को हिरासत मे ले लिया।
पीड़ित तीनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैl वहीं, एसपी देहात अतुल शर्मा ने थाने पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने जांच के लिए एक टीम को लगाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/