न कांपे हाथ न पसीजा दिल: पिता ने बेटे को दी ऐसी दर्दनाक मौत, सिहर उठे लोग, पूछताछ में बोला- मांग रहा था हिस्सा
Saharanpur Murder Case : अपने ही जिगर के टुकड़े को मारते वक्त पिता के न तो हाथ कांपे और न ही दिल पसीजा। उसने बेटे को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि हर कोई सिहर उठा। हत्यारोपी ने पूछताछ में हत्या ये की बड़ी वजह बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पुवांरका में जमीन की बिक्री के रुपयों में हिस्सा मांगने पर पिता ने पुत्र के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। परिजनों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पुवांरका निवासी तनिष्क उर्फ काला (18) पुत्र मुकेश कुमार कक्षा 10 का छात्र था। मुकेश ने कुछ दिन पहले तीन बीघा जमीन बेची थी। जमीन के रुपयों में तनिष्क हिस्सा मांग रहा था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार की रात तनिष्क घर में खाना खा रहा था। तभी उसका पिता मुकेश शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद तनिष्क ने पिता के थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए पिता ने रसोई से चाकू उठाकर तनिष्क के सीने में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मुकेश फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बेटे की हत्या के बाद आरोपी मुकेश शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। घटना के बाद वह खेतों में जाकर छिप गया था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तनिष्क के बड़े भाई पारस पुंडीर ने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें: रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस
हो गया था कर्जा, पुत्र नहीं करता था सहयोग
पूछताछ में मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसकी पत्नी बबली बीमार चल रही है। इसलिए उसने बैंक से चार लाख रुपये का लोन लिया था। उसने अपनी तीन बीघा जमीन बेचकर कर्जा उतारा था। तनिष्क न स्कूल जाता था और न ही कोई काम करता था। वह नशे का आदी था। इसके बावजूद जमीन के रुपयों में अपना हिस्सा मांग रहा था।
यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना