फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Board's negligence, many students do not have marks on their marksheets

यूपी बोर्ड की लापरवाही, अनेक विद्यार्थियों की मार्कशीट पर अंक नहीं

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
UP Board's negligence, many students do not have marks on their marksheets
सहारनपुर। यूपी बोर्ड द्वारा 31 जुलाई को जारी किए गए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में खामियां सामने आ रही हैं। जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनकी मार्कशीट पर प्रोन्नत तो लिखा है, मगर विषयवार नंबर नहीं अंकित किए गए हैं। ऐसे में तमाम विद्यार्थी संशय में हैं। वे प्रधानाचार्यों से संपर्क कर रहे हैं। इस संबंध में प्रधानाचार्यों के द्वारा बोर्ड को मेल किया गया है।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके यहां हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 400 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी के अंक बोर्ड को भेजे गए थे, मगर परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों की मार्कशीट में विषयों के नंबर दर्ज नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बीते 14 घंटे में 50 से अधिक बच्चों ने ऐसी शिकायत की है। कुछ की मार्कशीट पर परिणाम रोका जाना लिखा गया है। उन्होंने बोर्ड कार्यालय को मेल भेजकर समस्या से अवगत कराया है। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचर्य राजीव रंजन ने बताया कि उनके पास भी अनेक विद्यार्थी ऐसे आए हैं, जिनकी मार्कशीट पर नंबर तो नहीं हैं, मगर प्रोन्नत लिखा हुआ है। इससे जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया जाएगा। एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज काकरान ने बताया कि उनके पास भी कई विद्यार्थी ऐसी समस्या लेकर आए हैं, जिनकी मार्कशीट पर विषयों के नंबर दर्ज नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थी संशय में हैं और परेशान भी। मामले में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बोर्ड को भी पत्र या ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। जनपद के अन्य विद्यालयों से भी ऐसी शिकायत सामने आ रही है। प्रधानाचार्यों का आरोप है कि बोर्ड ने परिणाम जल्दबाजी में जारी किया है, जिसकी वजह से यह गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन

अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि प्रधानाचार्यों के द्वारा लिखित में शिकायत मिलती है तो बोर्ड को अवगत कराया जाएगा। चूंकि परीक्षा और परिणाम संबंधी कार्य बोर्ड के द्वारा किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई गड़बड़ी है तो बोर्ड के स्तर से ही सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed