फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Board result today, students' beat faster

यूपी बोर्ड का परिणाम आज, छात्रों की धड़कनें तेज

Fri, 17 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board result today, students' beat faster
सहारनपुर। यूपी बोर्ड में दसवीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। दसवीं का परिणाम दोपहर दो बजे और 12 वीं का परिणाम शाम चार बजे आने की संभावना है। परिणाम को लेकर संबंधित विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। उधर, विभाग भी अपने स्तर से तैयार है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड के 235 विद्यालय हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय सभी शामिल हैं। इन विद्यालयों के कुल 67,313 विद्यार्थियों ने दसवीं और 12वीं में पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से 67,218 परीक्षार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए, जबकि शेष ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 35225 हाईस्कूल के और 32088 इंटरमीडिएड के परीक्षार्थी हैं। रवि दत्त ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम 18 जून यानि आज जारी किया जाएगा। ------
विज्ञापन

बीएसए ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने शुक्रवार को पुवांरका और मुजफ्फराबाद के एक-एक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौड़ा में पंजीकृत 429 विद्यार्थियों में से 63 उपस्थित मिले। मिड-डे मील में तहरी बनाई गई, जिसमें सोयाबीन नहीं थी। अभी तक नामांकन भी बीते वर्ष के 624 छात्रों के नामांकन से 195 नामांकन कम हैं, जिन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 132 छात्रों के सापेक्ष 30 छात्र मिले। नामांकन बढ़ाने के निर्देेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed