फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP board pre-board exams will run from 16 to 20 January

Saharanpur News: यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक चलेंगी

Sat, 07 Jan 2023 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP board pre-board exams will run from 16 to 20 January
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दसवीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। परिषद के आदेश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी करते हुए निर्धारित अवधि में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन मान्यता प्राप्त हाई स्कूलों और माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी किया गया है। शैक्षिक सत्र 2022-23 की कक्षा दस और 12 की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों को अपने स्तर से भी परीक्षाओं का प्रचार प्रसार वाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से करना होगा, जिससे कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित ना रहने पाए। विद्यालयों को चाहिए कि वह इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही ना बरतें।
विज्ञापन

21 जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं की भी तिथि जारी कर दी है। 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण की परीक्षाएं 21 से 28 जनवरी और दूसरे चरण की परीक्षाएं 29 जनवरी से पांच फरवरी तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से प्राप्त होगी। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। हाईस्कूल की विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के अंक एवं नैतिक, योग खेल एवं शारीरिक शिक्षा (विषय कोड -944) का ग्रेड तथा इंटरमीडिएट की नैतिक, योग खेल एवं शारीरिक शिक्षा (विषय कोड 173) के प्राप्तांकों को विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर 25 जनवरी तक अपलोड करना होगा। इसके लिए दस जनवरी से वेबसाइट क्रियाशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed