फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Action will taken against leaders for opposing BJP candidate Varsha sister of Minister Dinesh Khatik

UP: भाजपा के बागी नेताओं पर गिरेगी गाज, कार्रवाई की तैयारी पार्टी हाईकमान, मंत्री की बहन के विरोध में है संगठन

Mon, 24 Apr 2023 09:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Apr 2023 09:56 PM IST
सार

Saharanpur News : भाजपा के बागी नेताओं पर जल्द गाज गिरेगी। बताया गया कि पार्टी हाईकमान ने कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
UP: Action will taken against leaders for opposing BJP candidate Varsha sister of Minister Dinesh Khatik
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी और जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन वर्षा मोगा का विरोध कर नगर संगठन के पदों से इस्तीफा देने वालों के खिलाफ पार्टी संगठन ने कार्रवाई का मन बना लिया है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश संगठन अनुशासन समिति को भेज दी है। उनका कहना है कि बागी होकर दूसरे प्रत्याशी को समर्थन करने वालों पर जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने यहां पार्टी संगठन के भारी विरोध को दरकिनार करते हुए निवर्तमान पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा की पत्नी व प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक की सगी बहन वर्षा मोगा खटीक को उम्मीदवार बनाया है। नगर भाजपा का संगठन बीते चार साल से भाजपा के ही निर्वाचित पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा की कार्यशैली का विरोध करता रहा है। संगठन इस बार भाजपा के निवर्तमान सभासद पति गौरव पुहाल की भाभी मीनाक्षी को उम्मीदवार बनाना चाहता था। मगर पार्टी ने वर्षा मोगा को ही टिकट दिया। जिससे रुष्ट होकर वाल्मीकि समुदाय ने निर्दलीय प्रत्याशी कोमल पंवार को खुला समर्थन दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट

वहीं, अपनी उपेक्षा और नगर में भाजपा की खराब स्थिति से आहत नगर भाजपा अध्यक्ष सहित पूरे संगठन ने पार्टी में रहते हुए अपने पदों से ये कहते हुए त्यागपत्र दे दिया कि वे पार्टी के साथ तो हैं किंतु प्रत्याशी का विरोध है। इसके उपरांत संगठन के बागी नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी कोमल पंवार को अपना समर्थन दे दिया।

यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

पार्टी प्रत्याशी वर्षा मोगा के खिलाफ बगावत करने वाले भाजपा नगर संगठन के इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा पार्टी हाईकमान ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed