फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   University examination forms will be filled online from today

आज से ऑनलाइन भरे जाएंगे विवि के परीक्षा फॉर्म

Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
University examination forms will be filled online from today
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में परास्नातक स्तर पर संचालित सभी व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म आज से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर जमा करने तक का पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर ऑनलाइन भरे जाने हैं। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म वेबसाइट पर 12 अप्रैल यानी आज से उपलब्ध होंगे। संबंधित विद्यार्थी 12 से 26 अप्रैल तक फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क भी 26 अप्रैल तक ही जमा हो सकेगा। विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित महाविद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा भरे गए संदर्भित परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन 30 अप्रैल तक होगा। संबंधित महाविद्यालय एनआर सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में चार मई 2022 तक जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
एमए और एमकॉम के व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध सभी संबंधित नियमों, प्रवेेश नियमावली, विषय कोड पुस्तिका का अच्छे से अध्ययन करने के बाद ही परीक्षा फॉर्म भरें। व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी वर्तमान में जिस महाविद्यालय से पंजीकरण करेंगे, पाठ्यक्रम की शेष अवधि के लिए पंजीकरण उसी महाविद्यालय से ही होंगे। ऐसे विद्यार्थी जिनका प्रवजन प्रमाणपत्र यानी माइग्रेशन सर्टिफिकेट अभी तक जमा नहीं है। उन्हें अपना मूल प्रवजन प्रमाणपत्र परीक्षा फॉर्म के साथ अनिवार्य रूप से संलगन करना होगा। अन्यथा उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। सत्र 2021-22 में स्नातक प्रथम वर्ष जैसे बीए, बीकॉम, बीएससी के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम एनईपी-2020 के अनुसार संचालित है। ऐसे में यह वार्षिक परीक्षा प्रणाली का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अर्ह नहीं हैं। किसी भी कक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को अगली कक्षा में परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं है। अन्यथा की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परास्नातक स्तर पर संचालित सभी व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म आज से भरे जाएंगे। संबंधित विद्यार्थियों को चाहिए कि वह निर्धारित तिथि में परीक्षा फॉर्म करें। महाविद्यालय भी जारी कार्यक्रम के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें।
प्रो. एचएस सिंह, कुलपति, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed