फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Union Railway Minister Ashwini Vaishnav will stay in the district for two days

दो दिन जनपद में रहेंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Fri, 04 Nov 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Union Railway Minister Ashwini Vaishnav will stay in the district for two days
-- सात व आठ नवंबर का कार्यक्रम हुआ जारी, देवबंद, रामपुर मनिहारान विधानसभा में रहेंगे मंत्री
विज्ञापन

-- कैराना सांसद के गांव दूधला भी जाएंगे मंत्री, खलासी लाइन, रेलवे यार्ड में भूमिगत जलनिकासी परियोजना का करेंगे निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सात नवंबर को सहारनपुर आ रहे हैं। वह जनपद में दो दिन रहेंगे, जिनका कार्यक्रम जारी हो गया है। वह दिल्ली से सीधे देवबंद पहुंचेंगे। उसके बाद विधानसभा रामपुर मनिहारान जाएंगे। कैराना सांसद के गांव दूधला में उनके पिता स्व. कंवरपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को सुबह छह बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 8:30 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। वह 8:35 से 8:50 बजे तक देवबंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उसके बाद 8:50 बजे से 9:15 बजे तक देवबंद में माता बाला सुंदरी दर्शन करेेंगे। 9:15 से 10:45 बजे तक विधानसभा संचालन समिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों के साथ मीटिंग होगी। 10:45 से दोपहर एक बजे तक बूथ मीटिंग और बूथ स्तर का भ्रमण करेंगे। उसके बाद 1:30 बजे देवबंद से प्रस्थान कर सड़क मार्ग से रेल मंत्री का दो बजे रामपुर मनिहारान विधानसभा में आगमन होगा। यहां पर दो बजे से 3:30 बजे तक विधानसभा संचालन समिति व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां वह 4:10 बजे कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के गांव दूधला पहुंचेंगे। यहां पर रेल मंत्री एक घंटा रहेंगे, जो सांसद प्रदीप चौधरी के पिता पूर्व विधायक मास्टर कंवरपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही गुर्जर समाज के लोगों के साथ बैठक होगी। दूधला से मंत्री का काफिला शाम 5:15 बजे प्रस्थान कर 6:15 बजे महानगर में पहुुंचेगा। यहां पर 6:15 से 7:15 बजे कोर ग्रुप मीटिंग करेंगे। रात्रि विश्राम रेलवे के विश्राम गृह में होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 9:15 बजे श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे और यहां 9:40 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 9:45 से 10:15 बजे खलासी लाइन, रेलवे यार्ड में भूमिगत जल निकासी परियोजना निरीक्षण करेंगे। सुबह 10:20 बजे से 10:50 बजे पत्रकारों से वार्ता का समय रखा गया है। 11 से 12 बजे तक महानगर प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगे। इसके बाद 12:15 से 2:30 बजे लोकसभा एवं विधानसभा संचालन समिति सहारनपुर देहात, बेहट, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल महामंत्री के साथ मीटिंग कर नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। 2:30 बजे कोर ग्रुप मीटिंग होगी। शाम चार बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सात बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed