फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Under National Horticulture Mission, 70 hectare gardens will be planted in the district

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जनपद में लगेंगे 70 हेक्टेयर बाग

Fri, 24 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Under National Horticulture Mission, 70 hectare gardens will be planted in the district
सहारनपुर। जनपद में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत बाग लगाए जाएंगे। जिसमें बागवानों को तीन वर्ष तक अनुदान दिया जाएगा। जिले के लिए 70 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें आम, लीची और अमरूद के बाग शामिल हैं। जनपद में बागवानी का रकबा 33220 हेक्टेयर है।
विज्ञापन

जनपद आम की बागवानी के लिए मशहूर है। लेकिन अब लीची और अमरूद की बागवानी के प्रति भी किसानों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भी बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत नए बाग लगाने वालों को तीन वर्ष तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए जनपद को 70 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। इसमें आम का बाग लगाने पर प्रति हेक्टेयर पहले वर्ष 7650 रुपये, दूसरे एवं तीसरे वर्ष 2550-2550 रुपये दिए जाएंगे। अमरूद के बाग के लिए प्रति हेक्टेयर पहले वर्ष 11502 रुपये, दूसरे और तीसरे वर्ष 3834-3834 रुपये का अनुदान मिलेगा। लीची का बाग लगाने पर प्रति हेक्टेयर पहले वर्ष 8400 रुपये, दूसरे वर्ष और तीसरे वर्ष 2800-2800 रुपये का अनुदान किसान के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत जनपद को 70 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाग लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें आम, लीची और अमरूद की बागवानी शामिल हैं। इनके नए बाग लगाने वाले किसानों को तीन वर्ष तक अनुदान दिया जाएगा। अनुदान सीधे किसान के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना
बागवानी---------लक्ष्य------------ अनुदान
आम------------30 हेक्टेयर-----12750 रुपये प्रति हेक्टेयर
अमरूद----------20 हेेक्टेयर-----19170 रुपये प्रति हेक्टेयर
लीची-------------20 हेेक्टेयर----14000 रुपये प्रति हेक्टेयर
एक नजर में जनपद में बागवानी
बाग--------------------क्षेत्रफल
आम----------------26600 हेक्टेयर
अमरूद--------------2320 हेक्टेयर
लीची----------------3400 हेक्टेयर
अन्य-----------------900 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed