फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled movement in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में बेरोकटोक हो रही आवाजाही

Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled movement in the Containment Zone
बेहट के मोहल्ला संजय कालोनी में एक तरफ रखी नगर पंचायत द्वारा लगाई बल्लियां और पॉजिटिव आए परिवार क - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत कतई गंभीर नजर नहीं आ रही है। तीन दिन पहले एक ही परिवार के चार सदस्यों की पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ला संजय कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन तो घोषित कर दिया गया था, लेकिन यहां संक्रमित परिवार के मकान के पास से जाने वाले रास्तों पर बल्ली लगाकर उसे सील करने की मात्र औपचारिकता पूरी की गई है। लोगों ने बल्लियों को हटाकर एक तरफ रख दिया है और रास्तों से आने जाने पर यहां कोई बेरोकटोक करने वाला नहीं है। कंटेमेंट जोन घोषित करने के बाद भी यहां पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए गए। दुपहिया वाहनों और पैदल लोग पॉजिटिव आई सदस्यों के मकान के पास से गुजर रहे है। इससे तो यही माना जा रहा है कि शायद पुलिस प्रशासन ने यहां के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

बेहट में 16 हुए पॉजिटिव केस
बेहट। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोहल्ला महाजनान में 80 एंटीजन व 25 आरटी पीसीआर विधि से सैंपलिंग व जांच की गई, जिसमें 12 पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही कस्बे में पॉजीटिव केस बढ़कर 16 हो गए है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कदवाल ने बताया, जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed