{"_id":"5aca68434f1c1bcf6a8b4758","slug":"uncontrolled-car-turns-over-in-ditch-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! दुल्हा बनने से पहले ही मौत खींच ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ! दुल्हा बनने से पहले ही मौत खींच ले गई
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल में रविवार की दोपहर गागलहेड़ी-नागल मार्ग पर अनियंत्रित हुई कार पलटती हुई सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा कर खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
मरने वाले युवकों में से एक सुजीत की शादी तय हो गई थी, हादसे के वक्त वह और उसका कार से लड़की की गोद भराई करने शुक्रताल मुजफ्फरनगर जा रहे थे। मरने वाला दूसरा युवक उसका ममेरा भाई था।
सुजीत (25) टर्नर रोड गली नंबर 15 मंदिर मार्ग देहरादून निवासी मानक चंद का पुत्र था। उसका रिश्ता शुक्रताल निवासी एक युवती से तय हुआ था। रविवार को वह अपने रिश्तेदार और परिजनों के साथ युवती की गोद भराई की रस्म करने के लिए कार से शुक्रताल जा रहा था।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढे़ बारह बजे जब उनकी कार सीड़की चौराहे पर बने पुल से नागल की ओर उतरने लगी तो तेज रफ्तार कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा। कार पलटने के बाद सड़क किनारे खड़े पापुलर के पेड़ से टकराई और उसके बाद खेत में जा गिरी।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों व राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और सभी को कार से बाहर निकाला। सुजीत व उसके ममेरे भाई अरुण (35) पुत्र सिपट्टर निवासी गांव धर्मपुर बरेली की मौके पर ही मौत हो गई।
रोहित (23) पुत्र दयालपाल निवासी जीसीएम रोड देहरादून, अमरीश पुत्र (25)महेंद्र निवासी गांव साधीग्राम व श्याम (40) बहादुर पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बीरहरचल उझानी बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।