फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled car fell into a ditch on Ambala Highway in Saharanpur many injured

Saharanpur Accident: अंबाला हाईवे पर खाई में गिरी बेकाबू कार, हादसे में करीब छह लोग घायल

Sun, 31 Jul 2022 07:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Jul 2022 07:37 PM IST
सार

गागलहेड़ी-देहरादून अंबाला हाईवे पर नन्हेंडा गाजी के पास एक कार बेकाबू होकर तीस फिट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Uncontrolled car fell into a ditch on Ambala Highway in Saharanpur many injured
खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में गागलहेड़ी-देहरादून अंबाला हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे के पास खाई में जा गिरीl हादसे में बच्चों समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुरहान अली (25) पुत्र फरमान, अफसान (10) पुत्र फरमान, फरहत (25) पुत्र गुलरेज, नेहा (16) पुत्री उस्मान, सारा (7महीने) पुत्री गुलरेज, तबस्सुम (16) पुत्री फरमान निवासी शेखपूरा कदीम सहारनपुर से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही इनकी वैन्यु कार हाईवे पर स्थित नन्हेंडा गाजी के समीप पहुंची तो कार बेकाबू होकर हाईवे के किनारे लगभग तीस फिट नीचे खाई में जा गिरीl
विज्ञापन


कार के खाई में गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई l राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस नें कड़ी मशक्कत के बाद सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed