फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncle died, nephew serious due to collision with unknown vehicle

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर

Thu, 28 Sep 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uncle died, nephew serious due to collision with unknown vehicle
गंगोह। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजा गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल में शामली निवासी मामा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि भांजे को उपचार के लिए सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम जिला शामली के थाना थाना भवन के गांव भैसानी इस्लामनगर निवासी शाहिद (23) अपने भांजे रिहान (20) निवासी गांव धानवा थाना तीतरो के साथ किसी काम से गंगोह आ रहा था, जैसे यह नगर में कमेले के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मामा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों द्वारा स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर शाहिद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रिहान का उपचार किया जा रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाहिद अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed