{"_id":"68682448540c44a7bc06a624","slug":"uncle-and-nephew-died-in-the-accident-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-153279-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसे में ताऊ-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसे में ताऊ-भतीजे की मौत
Sat, 05 Jul 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बेहट सीएचसी में शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को समझाते सीओ मुनीशचंद्र। संवाद
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर में डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव साहबपुरा निवासी ताऊ शहजाद (40) पुत्र अनवर व उसके 10 दिन के भतीजे अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की भाभी जेबुनिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार को हादसा कलसिया-फतेहपुर रोड पर हुआ। शहजाद अपनी भाभी जेबुनिशा और 10 दिन के भतीजे को बाइक पर लेकर बुबका गांव में किसी डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए आ रहा था। गांव संसारपुर में बस स्टैंड के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शहजाद और अहमद को डंपर ने कुचल दिया और उनकी मौत हो गई, जबकि जेबुनिशा उछलकर दूर गिरने से घायल हो गई।
हादसे के बाद डंपर को उसका चालक लेकर भाग गया। बाद में पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही सीओ मुनीशचंद्र व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जेबुनिशा व मृतकों के शवों को बेहट सीएचसी लाया गया, जहां से जेबुनिशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना किया। क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान भी सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे और परिजनों को समझाया, लेकिन बाद में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।