{"_id":"65db81386cb16755ce00d44b","slug":"una-himachal-saharanpur-memu-train-will-run-till-haridwar-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-118959-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन हरिद्वार तक दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन हरिद्वार तक दौड़ेगी
Sun, 25 Feb 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ऊना-हिमाचल से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन जल्द ही हरिद्वार तक दौड़ेगी। ऐसा होने से एक ओर जहां सहारनपुर को नई ट्रेन मिलेगी, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के लोगों की मांग भी पूरी हो जाएगी। सहारनपुर-हरिद्वार के बीच का शेड्यूल जल्द जारी होगा।
ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर से सुबह 6:30 बजे बनकर चलती है, जो सरसावा, यमुनानगर, अंबाला, राजपुरा, आनंदपुर साहिब, नंगलडैम होते हुए ऊना हिमाचल में दोपहर 12:30 बजे पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल से दोपहर 1:50 बजे रवाना होती है, जो सहारनपुर में शाम 7:15 बजे आती है। इस ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार करने के लिए हिमाचल के लोग मांग कर रहे थे। इसी के चलते हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
बताया जाता है कि इसके बाद से रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के विस्तार की मंजूरी दे दी है। हिमाचल, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के लोग आसानी से हरिद्वार जा सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन ऊना हिमाचल से चलने के बाद सहारनपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन का स्टॉपेज रुड़की रहेगा। यहां से सीधे हरिद्वार रुकेगी। हरिद्वार से चलने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि सहारनपुर से हरिद्वार और हरिद्वार-सहारनपुर के बीच का शेड्यूल जल्द जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
- वर्जन
ऊना हिमाचल-सहारनपुर मेमू ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार किया जा रहा है। हिमाचल के लोग ट्रेन का विस्तार करने की मांग कर रहे थे। सहारनपुर-हरिद्वार के बीच रुड़की में स्टॉपेज रहेगा। शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। - मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
-- -- -- -
रोशन गिरि