फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ulema expressed their opposition, Hindu organizations are calling it a welcome decision

Saharanpur News: उलमा ने जताया विरोध हिंदू संगठन बता रहे स्वागत योग्य फैसला

Fri, 19 Jul 2024 04:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Ulema expressed their opposition, Hindu organizations are calling it a welcome decision
देवबंद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दुकानों के बाहर बड़े अक्षरों में दुकानदारों के नाम लिखे जाने के पुलिस प्रशासन के निर्णय पर बहस शुरू हो गई है। मुस्लिम समाज इसे हिंदू-मुस्लिमों के बीच दूरियां बढ़ाने वाला फैसला करार दे रहा है, जबकि हिंदू संगठन इसको स्वागत योग्य बताते हुए इसकी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि हम सब हजरत आदम की औलाद हैं बाद में आस्थाएं बदल गईं। दुकानों के बाहर नाम लिखने से हिंदू मुस्लिमों के बीच दूरियां बढ़ेंगी। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम भाई कांवड़ियों की सेवा करते हैं। नाम लिखने के बाद ताअस्सुब (द्वेष भावना) रखने वाले उनसे बचेंगे। इस तरह के फरमान बंटवारे का फार्मूला है, मोहब्बत का नहीं। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने प्रशासन के इस निर्णय को स्वागत योग्य करार देते हुए कहा कि इसे सख्ती के साथ लागू करना चाहिए। क्योंकि इस निर्णय से सांप्रदायिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

वे राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। तंजीम इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला सही नहीं है। बरसों से यह सिलसिला चला आ रहा है। कांवडि़यों पर मुस्लिम फूल बरसाते हैं और ईद पर हिंदू भाई उनके घर आते हैं। प्रशासन का यह फैसला इस प्यार मोहब्बत को समाप्त करने वाला है। साथ ही इससे फिरकापरस्त सोच रखने वालों को भी एक वर्ग विशेष को टारगेट करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed