फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Udta Saharanpur: Drug trade is running rampant in the district, action is taken only on medical stores.

उड़ता सहारनपुर: जिले में धड़ल्ले से चल रहा नशीली दवाओं का कारोबार, कार्रवाई बस मेडिकल स्टोरों पर

Tue, 17 Sep 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Sep 2024 10:53 PM IST
सार

देवबंद में दिल्ली नारकोटिक्स की टीम ने जिस दवा फैक्टरी को पकड़ा है, वह करीब दो महीने से चल रही थी, लेकिन ड्रग विभाग को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Udta Saharanpur: Drug trade is running rampant in the district, action is taken only on medical stores.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik.com

विस्तार

ड्रग विभाग की अनदेखी के चलते जिले में दवाओं का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। देवबंद में दिल्ली नारकोटिक्स की टीम ने जिस दवा फैक्टरी को पकड़ा है, वह करीब दो महीने से चल रही थी, लेकिन ड्रग विभाग को भनक तक नहीं लगी। विभाग की कार्रवाई केवल मेडिकल स्टोरों तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन

 

दरअसल, जिले में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री नहीं रुक रही है। कई बार पंजाब पुलिस यहां आकर कार्रवाई कर चुकी है। कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों को भी उठाया गया। जिनके यहां से नशीली दवाओं की सप्लाई होती मिली। इसके अलावा नई दिल्ली से नारकोटिक्स की टीम भी आकर नशीली व नकली दवा पकड़ चुकी है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी प्रतिबंधित व नशीली दवाओं का भंडाफोड़ कर चुकी है, लेकिन ड्रग विभाग मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के नमूने लेकर लक्ष्य की पूर्ति कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नई दिल्ली नारकोटिक्स की टीम ने देवबंद क्षेत्र के गांव मंझौल जबरदस्तपुर में छापा मारकर एक अवैध दवा फैक्टरी को पकड़ा है। जांच में पता चला कि फैक्टरी पिछले करीब दो महीने से चल रही थी। यहां से टीम ने बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। लेकिन ड्रग विभाग को फैक्टरी का पता नहीं चल पाया। विभाग के अधिकारी देवबंद में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करने गए, मगर फैक्टरी चलने की भनक नहीं लगी।


 
विज्ञापन

क्या है ट्रामाडोल कैप्सूल
ट्रामाडोल कैप्सूल दर्द निवारक है, जो पथरी और पेट दर्द के लिए लिया जाता है। इसका सेवन करने के बाद नींद आने लगती है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना इसका इस्तेमाल करने लगे तो उसे इसकी आदत पड़ जाती है। यह कैप्सूल चिकित्सक के परामर्श और पर्चे पर ही मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed