{"_id":"58efcd304f1c1b874acf9089","slug":"two-youths-killed-many-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो युवकों की मौत, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में घर से समान लेने जा रहे युवक की बाइक को तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें 22 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
सूचना के बाद भी पुलिस और 108 एंबुलेंस के न पहुंचने पर लोगों ने मैक्स गाड़ी से घायल को अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जवान बेटे की मौत की खबर से मां का रो रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दिनारपुर निवासी कृपाल सिंह मान का 22 वर्षीय पुत्र सिमरनजीत मान उर्फ गुड्डू बृहस्पतिवार को इंटर का पेपर देकर घर आया था।
स्कूल की ड्रेस में ही घर का समान लेने के लिये बाइक पर बाजार जा रहा था कि कस्बे के मेन बाजार में हरिद्वार से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बस के नीचे आ गया और कुचले जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। काफी देर तक भी जब पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची और घायल तड़फता रहा तो लोगों ने मैक्स गाड़ी से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिमरनजीत मान उर्फ गुड्डू पढ़ाई के साथ साथ पिताजी के बीमार होने की वजह से अपनी खेती भी कर रहा था। उसकी आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
बेहट में बृहस्पतिवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
उन्हें बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा दोपहर करीब सवा 12 बजे पानसर के पास हुआ।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रायेपुर गांव निवासी सईद (35) बाइक द्वारा सहारनपुर जा रहा था। पानसर के पास हाईवे पर सहारनपुर की तरफ से आ रहे लिंक रोड सहारनपुर निवासी सुशील व सोनू की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को घायल हालत में बेहट सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने सईद को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुशील व सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर सईद के परिजन एवं कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंच गई थी। पुलिस पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए ले गई। उधर, रामपुर मनिहारान में रोडवेज बस की जोरदार टक्कर से टेंपो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि चालक को एक घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से निकाला जा सका।
बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे एक टेंपो सवारी लेकर सहारनपुर से आ रहा था। चुनहैटी चौकी के पास रामपुर मनिहारान की ओर से आ रही रोडवेज बस के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में टेंपो सवार नल्हेडा निवासी तेजपाल सिंह, ईसम सिंह घाटहेड़ा, अंकित मोहनपुर गाडा, सुनील आजमपुर, कविता पत्नी कर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडीग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
टेंपो चालक रामपुर पीरबनी कालोनी निवासी आंशु पुत्र नईम गंभीर रूप से घायल होकर आगे सीट में फंस गया। सूचना पर चुनहैटी चौकी के कांस्टेबिल विपिन राणा और विपिन मान ने राहगीरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक आंशु को निकाल कर मेडिग्राम में भर्ती कराया जबकि रोडवेज चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।