फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths drowned in Gangnahar taking selfie, there was uproar in the family

सेल्फी लेते गंगहनर में डूबे दो युवक, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Gangnahar taking selfie, there was uproar in the family
मोहित सचदेवा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रुड़की में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मनाने गए सहारनपुर के दो दोस्त सेल्फी लेते हुए गंग नहर में डूब गए। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यहां से परिजन रुड़की रवाना हो गए। रुड़की पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की युवकों की तलाश में लगी रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सहारनपुर महानगर के गुरुद्वारा रोड निवासी मोहित सचदेवा (31) पुत्र देवराज सचदेवा व मोहित आहूजा (30) पुत्र राकेश आहूजा दोस्त है। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात मोहित आहूजा, उसका भाई रोहित आहूजा, मोहित सचदेवा व दिल्ली रोड निवासी हार्दिक दुआ एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने कार से रुड़की गए थे। पुलिस के मुताबिक आधी रात के समय रुड़की गंगनहर पर सेल्फी लेते समय मोहित आहूजा व मोहित सचदेवा गंग नहर में गिर गए। इन्हें बचाने के लिए रोहित भी नहर में कूद गया, लेकिन मौके पर कुछ लोगों ने रस्सा डालकर रोहित को बाहर निकाल लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि डूबे दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजन यहां से रुड़की रवाना हो गए। रुड़की पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा है मोहित, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
परिजनों के मुुताबिक मोहित सचदेवा इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। मोहित एक मोबाइल फोन की दुकान पर नौकरी करता था। वहीं, मोहित आहूजा का एक भाई रोहित आहूजा है, जो दोनों को बचाने में नदी में कूदा था। घटना के बाद से दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
उठ रहे कई सवाल, धक्का देने की आशंका
जानकारी मिली कि पहले चारों दोस्तों ने जीपीओ रोड स्थित एक होटल में खाना। इसके बाद वह रुड़की के लिए रवाना हो गए। घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रात के अंधेरे में सेल्फी लेने के लिए चारों दोस्त वहां क्यों रुके। परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि किसी ने इनको नदी में धक्का दिया है। रुड़की पुलिस से भी शक जाहिर किया गया है।

घटना रुड़की में हुई है। वहीं की पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके पास कोई तहरीर आएगी तो वह अपने स्तर से मामले की जांच कराएंगे।
-राजेश कुमार, एसपी सिटी

मोहित आहूजा

मोहित आहूजा- फोटो : SAHARANPUR

रूड़की में नहर में डूबे युवको के परिजन घर के बाहर जमा लोग

रूड़की में नहर में डूबे युवको के परिजन घर के बाहर जमा लोग- फोटो : SAHARANPUR

रूड़की में नहर में डूबे युवको के परिजन घर के बाहर जमा लोग

रूड़की में नहर में डूबे युवको के परिजन घर के बाहर जमा लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed