{"_id":"68ffb43201217420930b1331","slug":"two-youths-caught-spying-on-officials-in-saharanpur-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अधिकारियों की रेकी करने वाले दो युवक पकड़े, मोबाइल से ऑडियो और वीडियो मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अधिकारियों की रेकी करने वाले दो युवक पकड़े, मोबाइल से ऑडियो और वीडियो मिली
Mon, 27 Oct 2025 11:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:34 PM IST
सार
सोमवार की देर रात उप जिलाधिकारी सदर ने ऑफीसर्स कॉलोनी में संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों के मोबाइल से ऑडियो और वीडियो मिली है। ऑडियो में युवक एक दूसरे को लाइन क्लियर होने का संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। इसके बावजूद अवैध खनन और उसका परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को देर रात एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने रेकी करने वाले दो युवकों अरशद और यासिर को पकड़ा है।
विज्ञापन
खनन जोन में अवैध खनन करने वालों ने अधिकारियों की रेकी भी शुरू की है। पिछले दिनों अधिकारियों की रेकी करने वालों को पकड़ा भी गया है। सोमवार की देर रात उप जिलाधिकारी सदर ने ऑफीसर्स कॉलोनी में संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों के मोबाइल से ऑडियो और वीडियो मिली है। ऑडियो में युवक एक दूसरे को लाइन क्लियर होने का संदेश भेज रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे के साथ अधिकारियों की लोकेशन भी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अरशद निवासी गंगोह और यासिर निवासी शामली बताया। दोनों के मोबाइल से अधिकारियों की लोकेशन संबंधी जानकारी मिली है। पकड़े गए दोनों युवकों को सदर पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि शक होने पर ऑफीसर कॉलोनी से दो युवाओं को पकड़ा गया है। युवकों के मोबाइल की जांच करने पर अधिकारियों की लोकेशन आदि की जानकारी के मैसेज मिले हैं। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन