{"_id":"609ac5b68ebc3ed63a169ba0","slug":"two-young-women-scorched-with-electricity-and-millions-of-household-appliances-blew-saharanpur-news-mrt5378608123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट,दो युवतियां झुलसी, लाखों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट,दो युवतियां झुलसी, लाखों के उपकरण फुंके
विज्ञापन
नानौता। नगर की सन्तोष विहार कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर खराब होने से करंट संतोष विहार कॉलोनी के घरों में दौड़ गया। जिससे तीन दर्जन से अधिक घरों में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। कई मकानों की दीवारों में दरार पड़ गई तथा दो युवतियां भी करंट से झुलस गई। उनका उपचार चिकित्सक के यहां कराया गया।
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक लोगों के घरों में तेज धमाके की आवाज के साथ बिजली उपकरण धूं धूं कर जलने लगे। लोग घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनी वासियों ने इसकी सूचना बिजली अधिकारियों को देकर आपूर्ति बंद कराई। बताया गया कि तकनीकि खराबी से करंट एलटी लाइन में प्रवाहित हो गया। इससे कालोनी के विजयपाल सिंह, रणदीप सिंह राणा, अमित चौधरी, बलराम सिसोदिया, जलसिंह पुंडीर, संजय राणा खुडाना, महेंद्र धीमान, रामपाल मिस्त्री, राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, धर्मपाल सिंह, नरेश भटनागर, पहल सिंह, कमलेश, किशनपाल, नीरज धीमान, अभिजीत सिंह, अरुणपाल, सोहान, खेमचंद कश्यप, बिंदर प्रजापति, संजय कुमार, जिले सिंह, सुरेश पांचाल, काला रोहतास, कृष्णपाल आदि लोगों के बिजली उपकरण फ्रिज, कूलर, एसी, ट्यूबलाइट, टीवी, एलईडी, वाशिंग मशीन, इनवर्टर बैटरी तथा अन्य इलेक्ट्रिक समान फुंक गए। अरुणपाल की दीवारों में दरार आ गई।
करंट की चपेट में आ कर सोनिया पुत्री पहल सिंह व दीपा पुत्री राजेश मामूली रुप से झुलस गई। जिनका इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया है। पीड़ित लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जहां उनके घरों के सभी बिजली के उपकरण फुंक गए हैं तो वहीं कोरोना कर्फ्यू के चलते मैकेनिक की दुकान बंद हैं। उन्होंने बिजली अधिकारियों से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
उधर 33/11 बिजलीघर एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से एचटी करंट लीकेज होकर एलटी लाइन में पहुंचने का मामला है। इसके चलते एचटी करंट एलटी लाइन में होता हुए घरों में दौड़ा है। इस सम्बंध में जांच करायी जा रही है।