फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two workers injured in a blast in fire crackers factory

Saharanpur: पटाखा फैक्टरी के गोदाम में हुआ जोरदार धमाका, दो मजदूर घायल, हालत गंभीर

Tue, 24 May 2022 10:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 May 2022 10:19 AM IST
सार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में आज सुबह हुए धमाके  में दो मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Two workers injured in a blast in fire crackers factory
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा की जय बालाजी पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब सात बजे जोरदार धमाका हो गया। धमाके से फैक्टरी के गोदाम की सीमेंट की चादरों से बनी छत उड़ गई।

विज्ञापन


धमाका होते ही सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे  मजदूरों में भगदड़ मच गई। घटना में दो मजदूरी सोनू और नितिन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। घायल को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: मंडलायुक्त बोले- स्वेच्छा से राशनकार्ड सरेंडर करने वालों से नहीं होगी वसूली, आपात्रता की होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत निवासी अमित की काफी समय से बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार सुबह की शिफ्ट में करीब आठ मजदूर फैक्टरी पहुंचे थे। तभी अचानक फैक्टरी के गोदाम में धमाका हो गया।

धमाका इतना तेज हुआ कि गोदाम की छत के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मजदूरों में भगदड़ मच गई। हालांकि पटाखे की धमाके से कोई भी नहीं झुलसा, लेकिन धमाके में जो मलबा गुबार बनकर उड़ा, उससे दो मजदूर  घायल हो गए।


सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  मौके पर चीफ फायर ऑफिसर तेजवीर सिंह और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।


बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज चौधरी  पटाखा फैक्टरी में धमाके में दो मजदूर घायल हुए है। वह आग में नहीं झुलसे हैं, बल्कि धमाके में फैक्टरी का मलबा उड़ा उससे घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed