{"_id":"68b73f6976b87c0f0507b4a6","slug":"two-women-were-sexually-assaulted-on-the-pretext-of-marriage-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157740-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से यौन हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से यौन हिंसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा सहित दो युवतियों ने शादी का झांसा देकर यौन हिंसा करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित छात्रा ने दी तहरीर में बताया कि उसके गांव निवासी युवक दो वर्ष पूर्व से स्कूल आते-जाते हुए रास्ते में उसके साथ छेडखानी करता आ रहा था। वह उससे शादी करने की बात कहता था। वह उसके झांसे में आ गई और इसी बहाने से आरोपी उससे संबंध बनाने लगा। वह दो वर्षों से संबंध बनाता चला आ रहा है। इसी बीच मई 2024 में वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। फिर एक माह बाद संबंध बनाने लगा। वह फिर अगस्त में गर्भवती हुई तो फिर से दवाई खिलाई। उसके बार-बार शादी के लिए कहने के बावजूद वह टाल-मटोल करता रहा। अब उसने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया, जिस पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने गांव बोडपुर निवासी युवक पर निकाह का झांसा देकर यौन हिंसा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।