{"_id":"6106e57f8ebc3e83f42068a8","slug":"two-women-riding-bike-died-in-road-accidents-saharanpur-news-mrt5500308134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
गंगोह के बाइपास मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/ बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सड़क हादसों में बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पहला हादसा गंगोह क्षेत्र में हुआ। गांव सोना अर्जुन पुर निवासी विशाल रविवार को अपनी मां चमनो देवी (45) के साथ क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। वापस अपने गांव जाने के लिए जब बाइक सवार मां बेटा बाईपास मार्ग पर पहुंचे तो उन्हें डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। डंपर का पहिया महिला के सिर से उतर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में विशाल को भी चोटें आईं। पुलिस ने डंपर को चालक सहित कब्जे में लेकर महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंगोह कोतवाली प्रभारी ने बताया ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है।
दूसरा हादसा बिहारीगढ़ क्षेत्र में दून हाईवे पर गांव अमानतगढ़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां कार की टक्कर से बाइक सवार महिला नानौता के गांव पांड़ो खेड़ी निवासी रुबी (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति संजय गंभीर रुप से घायल हो गया। दंपती डाट मंदिर पर माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुबी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कार को चालक सहित कब्जे में ले लिया है।