फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two teenagers swept away by running water in the creek, search continues

Saharanpur News: खाले में चल रहे पानी में बहे दो किशोर, तलाश जारी

Tue, 22 Jul 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers swept away by running water in the creek, search continues
देवबंद। बचीटी गांव के जंगल से होकर गुजर रहे खाले में गिरकर वाजिद (13) और अजीम (12) बह गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ग्रामीण की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। बचीटी गांव निवासी शाहरुख का बेटा वाजिद और अरशद का बेटा अजीम जंगल की तरफ गए थे। इस दौरान वह जंगल से होकर गुजर रहे खाले के पास पहुंचे तो अचानक उनका पैर फिसल गया और वह खाले में भरे बरसाती पानी में डूब गए।
विज्ञापन

देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को जंगल की तरफ जाते देखा। परिजन वहां पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में एसडीएम युवराज सिंह, तहसीलदार विजय सिंह, सीओ रविकांत पाराशर और राजस्व की टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई। गोताखोंरों ने भी उनकी तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मोमिन त्यागी का कहना है कि बच्चे जंगल की तरफ जाते देखे गए थे। कुछ लोगों ने उन्हें खाले के पास देखा भी था। पुलिस प्रशासन की टीम और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन रात तक भी उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed