फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two teachers of primary school of Kamalpur Bakdauli suspended

कमालपुर बकडौली के प्राथमिक स्कूल की दो अध्यापिकाएं निलंबित

Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two teachers of primary school of Kamalpur Bakdauli suspended
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम कमालपुर बकडौली के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं के आपसी झगड़े की गाज आखिरकार उन पर गिर गई। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से की गई शिकायत के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर बीएसए ने इंचार्ज अध्यापिका और सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव कमालपुर बकडौली के ग्राम प्रधान अनुज कुमार, सतीश, प्रवीण, सेठपाल, वेदप्रकाश, पंकज, संदीप, अरविंद, विकास, शिवकुमार आदि ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय की दो शिक्षिकाएं आपस में बच्चों के सामने झगड़ा करती रहती हैं। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों द्वारा शिक्षिकाओं को समझाया भी गया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। शिक्षिकाओं के आपसी झगड़े के कारण कुछ ग्रामीणों द्वारा अपने बच्चों के नाम भी विद्यालय से कटवा लिए गए। शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय की दोनो शिक्षिकाओं को बीएसए द्वारा निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर इंचार्ज अध्यापिका मीनाक्षी व सहायक अध्यापिका अनुराधा शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed