फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two special trains will start from today for Chhath festival

Saharanpur News: छठ पर्व के लिए आज से शुरू होंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 15 Nov 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will start from today for Chhath festival
सहारनपुर। दीपावली के बाद छठ पर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेनें जम्मू व अमृतसर से बिहार के लिए चलेंगी। खास बात यह है कि दोनों ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इनका संचालन बुधवार यानी आज से होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि ट्रेन नंबर 04640-39 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कटिहार-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा स्पेशल एक्सप्रेस 15 नवंबर को कटरा से रात 9:30 बजे रवाना होगी, जो पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में सुबह 7:50 बजे आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद 7:55 बजे रवाना हो जाएगी। 17 नवंबर को सुबह नौ बजे कटिहार पहुंचेगी। वहां से पूर्वाह्न 11 बजे कटरा के लिए चलेगी। अगले दिन दोपहर 12:20 बजे सहारनपुर आएगी। इसके बाद रात 11 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन 04650-49 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 16 नवंबर को सुबह 8:10 बजे अमृतसर से चलेगी। व्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी। 17 नवंबर को दोपहर 1:15 बजे जाएगी। वापसी में वहां से शाम पांच बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 6:15 बजे सहारनपुर आएगी। इसके बाद रात 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों के चलने से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed