{"_id":"69a9d9062968aa491b0df3cb","slug":"two-sides-used-sticks-and-rods-created-ruckus-at-the-police-station-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170641-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, थाने पर किया हंगामा
Fri, 06 Mar 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
तीतरों। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग चोटिल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने थाने पहुंच कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसपर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।
नगर मोहल्ला होली चौक निवासी शुभम कुमार का मोहल्ले के ही अनुसूचित समाज के लोगों से शाम के वक्त झगड़ा हो गया। उस वक्त तो पड़ोसियों ने समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात के वक्त आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में रखी नकदी, सोने, चांदी के जेवर सहित अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद शुभम पक्ष के लोगों ने देर रात ही कोतवाली पहुंच आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद शिकायतकर्ता व अन्य लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा कर दिया।
पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया, तब हंगामा शांत हो सका। इसकी वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जो तेजी से वायरल हो रही है। उधर अनुसूचित समाज के लोगों ने भी थाने पर तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत फर्जी है। पुलिस मामले की सघन जांच करने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई करेगी।