फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sides fight in Peki, stone pelting

पीकी में दो पक्षों मारपीट, पथराव

Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two sides fight in Peki, stone pelting
दोनों पक्षों के बीच धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

कई थानों की पुलिस ने कराया मामला शांत, एक पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पीकी में शनिवार देर रात धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और हंगामा हो गया। इस दौरान पथराव भी हुआ। कई थानों पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। एक पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया है।
घटना देर रात गांव पीकी की है। यहां मुजम्मिल पुत्र अब्दुल कय्यूम ने बताया कि वह अपने साथी अब्बास पुत्र जुला मोहम्मद, दौलत पुत्र हारुन, मुन्ना पुत्र अब्दुल वकार के साथ नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के इमरान पुत्र मोहम्मद यामीन, कादिर पुत्र फुरकान, इरशाद पुत्र यूसुफ, इल्ताफ पुत्र यूसुफ, जावेद पुत्र इसरार ने रोककर गालीगलौज की। उन्होंने मस्जिद निर्माण में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुजम्मिल का कहना है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। वहीं, लाठी-डंडे जानलेवा हमला कर दिया। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी किया गया। इसके साथ धारदार हथियार लहराए गए। इसकी जानकारी पाकर देहात कोतवाली, कोतवाली मंडी, नगर कोतवाली और थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले में मुजम्मिल ने इरशाद, अल्ताफ, जावेद, इमरान, कादिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया। उधर, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed