फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two roadways buses started for Maa Vaishno Devi

मां वैष्णों देवी के लिए रोडवेज की दो बसें हुईं शुरू

Wed, 07 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two roadways buses started for Maa Vaishno Devi
रामलीला भारतीय कला संगम में बल्ली पूजन करते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
मां वैष्णो देवी के लिए रोडवेज की दो बसें हुईं शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन निगम ने मां वैष्णों देवी कटरा के लिए दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। म्हाड़ी मेला होने के चलते बुधवार को दोनों बसें कांशीराम कॉलोनी से रवाना की गईं। इन बसों से श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी तक सीधी बस सेवा मिली है, वहीं परिवहन निगम को अच्छे राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है।
शारदीय नवरात्रों से पहले परिवहन निगम ने मां वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो बसें चलाकर सौगात दी है। बुधवार को एसी बस हरिद्वार से चलकर सहारनपुर में करीब ढाई बजे पहुंची और तीन बजे कांशीराम कॉलोनी से रवाना हुई। कटरा में सुबह चार बजे पहुंचने का समय है। इस बस में सहारनपुर से कटरा का किराया 1036 रुपये है।
विज्ञापन

दूसरी बस मुजफ्फरनगर से करीब 3:15 बजे चली, यह बस साधारण सेवा है। मुजफ्फरनगर से चलने वाली बस सहारनपुर में शाम साढ़े पांच बजे पहुंची और यहां से छह बजे कटरा के लिए रवाना हुई। इसमें सहारनपुर से कटरा का किराया 732 रुपये हैं। कटरा में अगले दिन सुबह सात बजे पहुंचने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मानकमऊ बस स्टैंड से चलेंगी बसें
म्हाड़ी मेला होने के चलते कटरा जाने वाली रोडवेज बसें बुधवार को दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी से संचालित हुई। लेकिन बृहस्पतिवार से यह बसें मानकमऊ बस स्टैंड से ही चलाई जाएंगी। इन बसों से कटरा जाने के लिए लोगों को मानकमऊ जाना होगा।

- वर्जन
मां वैष्णो देवी कटरा के लिए सहारनपुर डिपो की दो बसें शुरू हो गईं हैं। ये बसें मानकमऊ बस स्टैंड से चलेंगी। सहारनपुर से एसी बस का 1036 और साधारण बस का 732 रुपये किराया है। इन बसों से शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। - उपेंद्र शर्मा, केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम

सहारनपुर से कटरा तक चलने वाली बस

सहारनपुर से कटरा तक चलने वाली बस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed